फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मिस्टर भरोसेमंद' को भरोसा, रहाणे करेगा वापसी

Tue, 29 Jan 2013 06:51 PM IST
जयपुर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने खराब फार्म में चल रहे अजिंक्य रहाणे का समर्थन करते हुए कहा कि मुंबई का यह युवा क्रिकेटर जल्दी ही शानदार वापसी करेगा। इंग्लैंड के खिलाफ  वन-डे सीरीज में रहाणे का प्रदर्शन खराब रहा।
विज्ञापन


द्रविड़ से जब इस युवा बल्लेबाज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘उसने कुछ अच्छी पारियों खेली हैं। खेल में उतार-चढ़ाव चलता रहता है। यह मुश्किल होता है और इससे दबाव बढ़ता है। उसमें प्रतिभा है और वह वापसी करेगा।’ इंग्लैंड  के खिलाफ  शुरुआती वन-डे में अच्छी शुरुआत के बाद रहाणे लगातार दो मैचों में सस्ते में आउट हो गए, जिससे उन पर दबाव बढ़ गया।
विज्ञापन


आईपीएल में राजस्थान रायल्स के कप्तान द्रविड़ सवाई मानसिंह स्टेडियम में टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ टीम के शिविर में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें