फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत को दो प्रैक्टिस मैच

Sat, 04 May 2013 10:09 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड में अगले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी ग्रुप बी ओपनिंग मैच से पहले भारतीय टीम को श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो वार्म-अप मैच खेलने हैं।
विज्ञापन


बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास मैच 1 जून को प्रस्तावित है जबकि 4 जून को उसे आस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच खेलने हैं।

महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में 15 सदस्यीय भारतीय टीम 29 मई को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी।

‘चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में वापसी से मैं खुश हूं। मैं लंबे समय से इसके इंतजार में था। भारतीय टीम में वापसी मेरे लिए खास है। मैं हमेशा जानता था कि मेरे लिए मौका है क्योंकि यह सीजन मेरे लिए अच्छा रहा है। अच्छे प्रदर्शन से मैं चयनकर्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा।’
विज्ञापन

- दिनेश कार्तिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें