फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC: आईसीसी के जुलाई महीने के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी बने शुभमन गिल, इंग्लैंड दौरे पर किया था दमदार प्रदर्शन

Tue, 12 Aug 2025 05:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

गिल ने इस पुरस्कार की दौड़ में इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स और दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर वियान मुल्डर को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन
शुभमन गिल - फोटो : BCCI X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल आईसीसी के जुलाई महीने के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुने गए हैं। गिल ने हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर दमदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने इस पुरस्कार की दौड़ में इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स और दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर वियान मुल्डर को पीछे छोड़ा। 25 वर्षीय इस बल्लेबाज ने जुलाई में खेले तीन टेस्ट मैचों में 94.50 के औसत से 567 रन बनाए जिसमें दोहरा शतक भी शामिल है। महिलाओं में यह पुरस्कार इंग्लैंड की बल्लेबाज सोफिया डंकले ने जीता। 
विज्ञापन

चौथी बार जीता अवॉर्ड
गिल ने चौथी बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार जीता है जो किसी भी पुरुष खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक है। गिल इससे पहले जनवरी 2023, सितंबर 2023 और फरवरी 2025 में भी यह पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं। यह गिल का भारत के टेस्ट कप्तान के रूप में पहला दौरा था और 25 वर्षीय गिल ने कहा कि यह सम्मान पाना उनके लिए अच्छा सम्मान है। आईसीसी के हवाले से गिल ने कहा, जुलाई महीने के लिए आईसीसी का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुने जाने पर बहुत अच्छा लग रहा है। इस बार यह पुरस्कार और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पुरस्कार कप्तान के रूप में मेरी पहली टेस्ट सीरीज में मेरे प्रदर्शन के लिए दिया गया है। बर्मिंघम में लगाया गया दोहरा शतक निश्चित रूप से ऐसी चीज है जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा और यह मेरे इंग्लैंड दौरे के मुख्य आकर्षणों में से एक होगा। 
 

गिल ने कहा, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज कप्तान के रूप में मेरे लिए सीखने का अनुभव था और दोनों टीमों ने कुछ उत्कृष्ट प्रदर्शन किए, जो मुझे यकीन है कि दोनों टीमों के खिलाड़ी लंबे समय तक याद रखेंगे। मैं इस पुरस्कार के लिए मुझे चुनने के लिए निर्णायक मंडल और इस रोमांचक सीरीज के दौरान मेरे साथ रहे मेरे साथियों का धन्यवाद करना चाहता हूं। मैं आने वाले सीजन में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखने और देश के लिए और भी सम्मान लाने के लिए उत्सुक हूं।
विज्ञापन

इंग्लैंड दौरे पर बतौर कप्तान चमके गिल
गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ हाल में समाप्त हुई पांच टेस्ट मैच की सीरीज में आगे बढ़कर नेतृत्व किया और बल्लेबाजी में कई रिकॉर्ड अपने नाम लिखे। भारत की युवा टीम ने यह सीरीज 2–2 से ड्रॉ की। गिल ने इस सीरीज में 75.40 की औसत और चार शतकों की मदद से 754 रन बनाए। उन्होंने एक दोहरा शतक भी लगाया। इस 25 वर्षीय बल्लेबाज ने सीरीज में किसी भारतीय कप्तान द्वारा सर्वाधिक रन बनाने का सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड (732) तोड़ा। गिल का प्रदर्शन अब सर्वकालिक कप्तानों की सूची में सर डोनाल्ड ब्रैडमैन (810 रन) के बाद दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें