फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suryakumar Yadav: टी20 कप्तान सूर्यकुमार के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पांच साल पूरे, पोस्ट किया भावुक वीडियो

Sat, 14 Mar 2026 12:15 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। सूर्यकुमार ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पांच साल पूरे कर लिए हैं और उन्होंने अपने सफर के लिए आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पांच साल पूरे कर लिए हैं। सूर्यकुमार ने 14 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू किया था। भारत ने हाल ही में सूर्यकुमार की कप्तानी में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। सूर्यकुमार ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है और अपनी यात्रा के पल को साझा किया है। 
विज्ञापन
Trending Videos

सूर्यकुमार का टी20 में बेहतर है रिकॉर्ड
सूर्यकुमार ने भारत के लिए डेब्यू करने से पहले घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपना दम दिखाया था। लेकिन जब उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मौका मिला तो उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया। 113 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सूर्यकुमार ने 36.35 के औसत और 162.94 के स्ट्राइक रेट से 3272 रन बनाए हैं। उनके नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय में चार शतक और 25 अर्धशतक हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर इंग्लैंड के खिलाफ 2022 में नॉटिंघम में बनाए 117 रन है। 

सूर्यकुमार ने एक्स पर वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने अब तक के सफर के लिए आभार व्यक्त किया है। सूर्यकुमार ने लिखा, पांच साल पहले एक सपना हकीकत में बदल गया। भारत की जर्सी पहनना एक ऐसा अहसास है जिसे मैं आज भी शब्दों में पूरी तरह बयां नहीं कर सकता टीम के लिए, हम आगे और भी कई यादगार पल बनाएंगे।
 
विज्ञापन

गंभीर ने सूर्यकुमार पर जताया भरोसा
सूर्यकुमार 2024 में टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे। 2024 विश्व कप के बाद गौतम गंभीर भारतीय टीम के मुख्य कोच बने और उन्होंने टी20 का अगला कप्तान सूर्यकुमार को बनाने में अहम भूमिका निभाई। उस वक्त सभी को लग रहा था कि रोहित शर्मा के बाद ये जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या को मिलेगी, लेकिन टीम प्रबंधन ने सूर्यकुमार पर भरोसा जताया। कप्तान के तौर पर सूर्यकुमार का रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने 52 टी20 मैचों में भारत की कमान संभाली है जिसमें टीम ने 40 मैचों में जीत दर्ज की है और आठ मुकाबले गंवाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें