फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: LPG संकट के बीच 2 दिनों में बिके 100 से ज्यादा इंडक्शन, जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Sat, 14 Mar 2026 11:45 AM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में एक दुकानदार दावा करता नजर आ रहा है कि उसकी दुकान में सिर्फ दो दिनों में 100 से ज्यादा इंडक्शन कुकटॉप बिक गए हैं। बता दें कि ये वीडियो आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम का है, जो अब जमकर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
2 दिनों में बिके 100 से ज्यादा इंडक्शन - फोटो : Amar Ujala/ Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के चलते देश में LPG सिलेंडरों की कमी और सप्लाई में आ रही दिक्कतों के चलते इंडक्शन चूल्हे की मांग बढ़ गई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम  से एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक दुकानदार दावा करता नजर आ रहा है कि उसकी दुकान में सिर्फ दो दिनों में 100 से ज्यादा इंडक्शन कुकटॉप बिक गए हैं।

विज्ञापन

Viral Video: स्कूल जाती दिव्यांग लड़की का वीडियो देख, सोनू सूद समेत कई सेलेब्स ने मांगा पता


वायरल वीडियो में एक पिता और उसके बेटे के बीच बातचीत दिखाई देती है। बेटा अपने पिता से पूछता है कि उनकी दुकान पर आम दिनों में कितने इंडक्शन कुकटॉप बिकते हैं। इस पर पिता बताते हैं कि सामान्य दिनों में वे एक दिन में सिर्फ 2 से 3 कुकटॉप ही बेच पाते हैं, लेकिन पिछले दो दिनों में बिक्री अचानक बढ़कर 100 से ज्यादा यूनिट तक पहुंच गई है। 

 

विज्ञापन

आगे वीडियो में बेटा बताता हैं कि LPG संकट के चलते शायद उनके पिता को पहले ही अंदाजा हो गया था कि इंडक्शन की मांग बढ़ सकती है, इसलिए उन्होंने करीब पांच दिन पहले ही बड़ी संख्या में इंडक्शन कुकटॉप का ऑर्डर दे दिया था। वीडियो में दुकान के अंदर एक हाथ से लिखा हुआ नोट भी दिखाई देता है, जिसमें दावा किया गया है कि उस दिन 93 इंडक्शन कुकटॉप बिक चुके थे। 


वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @nasser__saleh नाम की आईडी से शेयर किया गया है। जिसे अब तक कई बार देखा जा चुका है, जबकि हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- संकट की आशंका होने पर लोग जल्दी तैयारी करने लगते हैं। तो वहीं कुछ यूजर्स ने दुकानदार की दूरदर्शिता और बिजनेस प्लानिंग की तारीफ भी की है। 


Viral Video: जानवरों की हूबहू आवाज निकाल, नींबू पानी बनाते, बंदे का टैलेंट देख उड़ जाएंगे आपके होश


बता दें कि यह वीडियो ऐसे समय में वायरल हुआ है जब मिडिल ईस्ट में तनाव को लेकर ईंधन की कमी की अफवाह सोशल मीडिया पर चल रही हैं। माना जा रहा है कि इसी वजह से कुछ लोग गैस के विकल्प के तौर पर इंडक्शन कुकटॉप खरीद रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें