फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India Squad: इंग्लैंड-आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम घोषित, श्रेयस कप्तान; तिलक होंगे उपकप्तान

Sat, 06 Jun 2026 01:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भारतीय टी20 टीम में नए दौर की शुरुआत हो गई है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी और टी20 टीम से छुट्टी हो गई है, जबकि श्रेयस अय्यर खेल के सबसे छोटे प्रारूप में भारत के नए कप्तान बने हैं। वहीं, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी सीनियर टीम में पहली बार मौका दिया गया है।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए शनिवार को भारतीय टीम का एलान कर दिया है। मुंबई में अजीत अगरकर की अगुआई में सीनियर पुरुष चयन समिति की बैठक हुई जिसमें दोनों सीरीज के लिए टीम का एलान किया गया। दिलचस्प बात यह है कि श्रेयस अय्यर टी20 टीम के नए कप्तान बने हैं, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तानी का जिम्मा मिला है। 
विज्ञापन

श्रेयस अय्यर - फोटो : IANS
सूर्यकुमार की टीम से छुट्टी
  • भारत को अपनी कप्तानी में टी20 विश्व कप का खिताब दिलाने वाले सूर्यकुमार यादव की टीम से छुट्टी हो गई है।
  • सूर्यकुमार से ना सिर्फ कप्तानी छिनी बल्कि वह टीम में भी अपनी जगह बरकरार नहीं रख सके।
  • टी20 विश्व कप 2026 में सूर्यकुमार यादव ने अमेरिका के खिलाफ नाबाद 84 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन यही उनका टूर्नामेंट का एकमात्र अर्धशतक रहा।
  • उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 9 मैचों में 242 रन बनाए और उनका औसत 30.25 रहा।

ईशान-सैमसन को भी मौका
श्रेयस अय्यर को जहां टीम की कमान सौंपी गई है वहीं, तिलक वर्मा टीम के नए उपकप्तान बने हैं। तिलक पिछले कुछ समय से टी20 टीम का नियमित रूप से हिस्सा रहे हैं और अब वह श्रेयस के साथ लीडरशीप भूमिका में भी नजर आएंगे। वहीं, विकेटकीपर के तौर पर ईशान किशन और संजू सैमसन दोनों को टीम में चुना गया है। अक्षर पटेल टीम में जगह बरकरार रखने में सफल रहे हैं, जबकि तेज गेंदबाजी का जिम्मा अर्शदीप, मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा पर रहेगा।

वैभव सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सीनियर टीम में वैभव की एंट्री
सबसे दिलचस्प बात यह है कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को पहली बार सीनियर टीम में मौका दिया गया है। वैभव ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था और वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। वैभव ने इसके साथ ही इतिहास रच दिया है। वह सीनियर पुरुष टीम में शामिल होने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। बीसीसीआई और चयन समिति को वैभव से काफी उम्मीदें हैं। खुद मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने इस युवा बल्लेबाज की प्रशंसा की और कहा कि वैभव टीम के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं। 

बुमराह को आराम, बिश्नोई को जगह
आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है, जबकि स्पिनर रवि बिश्नोई की टी20 टीम में वापसी हुई है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई के रूप में तीन विशेषज्ञ स्पिनर शामिल हैं। वहीं, तेज गेंदबाजी आक्रामण का जिम्मा मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव संभालेंगे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें