फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AFG: चयन समिति की मंगलवार को बैठक, बुमराह के कार्यभार, रोहित की फिटनेस पर नजरें; प्रिंस को मिलेगा मौका?

Mon, 18 May 2026 07:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2026 के बाद भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के टीम चयन के लिए मंगलवार को गुवाहाटी में चयन समिति की बैठक होनी है।
विज्ञापन
रोहित, बुमराह और कोहली - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पुरुष चयन समिति की मंगलवार को गुवाहाटी में बैठक होगी। इस दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ अगले महीने होने वाली एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का चयन होगा। इस दौरान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के कार्यभार प्रबंध और रोहित शर्मा की मैच फिटनेस पर विशेष रूप से चर्चा होगी। आईपीएल 2026 सीजन का फाइनल 31 मई को अहमदाबाद में होगा। इसके बाद छह जून से मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा। 
विज्ञापन

बुमराह के दोनों प्रारूप में चुने जाने की संभावना कम
वनडे मैच धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में क्रमशः 14, 17 और 20 जून को खेले जाएंगे। इस बात की संभावना कम है कि बुमराह को दोनों प्रारूपों के लिए चुना जाएगा, क्योंकि वनडे में उन्हें तुरंत खिलाने की कोई जल्दबाजी नहीं है। 50 ओवर का विश्व कप अभी काफी दूर है। वहीं, रोहित शर्मा की फिटनेस भी चिंता का विषय बनी हुई है। आईपीएल के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वह मुंबई इंडियंस के कई मुकाबलों से बाहर रहे थे। पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में भी उन्होंने केवल इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाजी की थी। ऐसे में चयनकर्ता उन्हें तभी टीम में शामिल करेंगे, जब वह पूरी तरह फिट होंगे।

दूसरी ओर, विराट कोहली ने आईपीएल में शानदार फॉर्म दिखाकर अपनी उपयोगिता फिर साबित की है। रोहित की तरह अब केवल एक प्रारूप खेलने वाले कोहली के अफगानिस्तान के खिलाफ तीनों वनडे मैचों में खेलने की पूरी संभावना है। सबसे अधिक महत्व एकमात्र टेस्ट मुकाबले को दिया जा रहा है, क्योंकि हाल के समय में भारतीय टीम पारंपरिक प्रारूप में, खासकर घरेलू परिस्थितियों में, संघर्ष करती नजर आई है। बल्लेबाजों की स्पिन-अनुकूल पिचों पर कमजोरियां लगातार सामने आई हैं।

टेस्ट में तीसरे स्थान के लिए किसे मिलेगा मौका?
पिछले वर्ष नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में यह समस्या खुलकर उजागर हुई थी। चेतेश्वर पुजारा के बाद टेस्ट टीम में नंबर तीन बल्लेबाजी क्रम अब तक स्थिर नहीं हो पाया है। साई सुदर्शन को अवसर मिले, लेकिन वह अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके। अब उम्मीद जताई जा रही है कि देवदत्त पडिक्कल को घरेलू सत्र की शुरुआत से लगातार मौके दिए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर को ऐतिहासिक रणजी ट्रॉफी खिताब दिलाने वाले आकिब नबी भी चयनकर्ताओं की चर्चा का हिस्सा बन सकते हैं। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे सत्र में 60 विकेट हासिल किए थे।
विज्ञापन

आईपीएल में अपनी तेज रफ्तार और सटीक गेंदबाजी से प्रभावित करने वाले प्रिंस यादव को वनडे सीरीज में आजमाया जा सकता है। बुमराह अगर टीम का हिस्सा नहीं होते हैं, तो मोहम्मद सिराज आक्रमण की अगुआई करते नजर आ सकते हैं। प्रसिद्ध कृष्णा के भी टीम में शामिल होने की संभावना है। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी पीठ में ऐंठन की समस्या से जूझ रहे हैं। आईपीएल के दौरान उनकी फिटनेस लगातार चिंता का कारण बनी रही है। ऐसे में वनडे सीरीज के लिए उनकी उपलब्धता पर अभी संशय बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें