दो हाथियों के बीच हुई भयानक लड़ाई, दर्दनाक हादसे में महिला की मौत, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
- फोटो : एक्स/@coolfunnytshirt
Viral: सोशल मीडिया पर दिल दहला देने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो कर्नाटक के कोडागु जिले में स्थित डुबारे एलीफेंट कैंप में हुए दर्दनाक हादसे का है। यहां पर दो हाथियों के बीच भीषण लड़ाई हो गई। इस लड़ाई में तमिलनाडु की 33 वर्षीय महिला पर्यटक की जान चली गई। सोशल मीडिया पर इस दर्दनाक हादसे का खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है।
कैंप में महिला हाथियों के नहाने के दौरान मौजूद थी। इसी दौरान कैंप में मौजूद अचानक दो हाथी आपस में लड़ाई करने लगते हैं और महिला उनकी चपेट में आ जाती है। जानकारी के मुताबिक, हाथी कंचन और मार्थंडा को नहलाया जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों हाथी के बीच भयानक लड़ाई हो रही है और दोनों एक दूसरे की जान लेने पड़े अड़े हैं।
सरकारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, महावतों ने हाथियों पर काबू करने की कोशिश की, लेकिन तेजी से स्थिति बिगड़ गई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो हाथी भयानक तरीके से लड़ रहे हैं। महिला का पति गोद में अपने बच्चे को लेकर पत्नी को बचाने की कोशिश कर रहा है।
El Nino: क्या आएगा 1877 वाला प्रलय? जब भीषण गर्मी और सूखा ने मचाई थी भयानक तबाही, दुनिया पर अल नीनो का खतरा
बताया जा रहा है कि हाथी मार्थंडा पर हाथी कंचन ने हमला कर दिया। इसके बाद मार्थंडा नीचे गिर पड़ा। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई और महिला पर्यटक हाथियों के बीच फंस गई और बुरी तरह कुचल गई। इस दर्दनाक हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने तुरंत स्थिति को संभालने की कोशिश की।
Viral Video: क्या टंकी में जामुन की लकड़ी डालने से पानी नहीं होता है खराब? सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल
वन मंत्री ने जताया दुख
राज्य के वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने महिला की मौत पर दुख जताया और घटना को बेहद दुखद बताया।