इंदौर में भारत के खिलाफ शानदार शतक के साथ टीम में वापसी करने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एरोन फिंच ने विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया के प्रदर्शन की सराहना की है। फिंच का कहना है कि टीम इंडिया हमसे खेल में एक लेवल ऊपर चल रही है।
2015 में विश्व चैंपियन बनी ऑस्ट्रेलियाई टीम के सदस्य रहे फिंच का मानना है कि भारत के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए आपको अच्छा खेल तो दिखाना ही होगा लेकिन लेकिन आपको सही एटीट्यूड के साथ भी मैदान में उतरना होगा। इसके साथ ही मैदान पर जीत के जो भी मौके आपके हाथ आए उन्हें फिसलने नहीं देना होगा।
फिंच ने आगे कहा, पहले दो मैचों में हम कई बार मजबूत स्थिति में दिखाई दिए लेकिन ऐसे में आपने उन्हें वापसी का मौका दिया तो 10 में से 9 बार वो आपको पटखनी देंगे। आज भारत को मात देने के लिए सौ प्रतिशत देना होगा। अगर आपने 90 प्रतिशत भी दिया तो भारत के लिए जीत हासिल करने के लिए नाकाफी होगा।
फिंच ने कहा मौजूदा स्थितियों में दोनों में टीमों के खेल के स्तर में फर्क है और टीम इंडिया अपने खेल से ये प्रूव भी कर रही है। फिंच ने आगे कहा, वो सीरीज में 3-0 से आगे हैं और अब दुनिया की नंबर एक टीम भी बन गई है। हमें उन्हें मात देकर एक जुट होकर प्रयास करने होंगे और कमियों को दूर करना होगा।
फिंच ने आगे कहा, जब आप हार रहे हों तो वापसी करना आसाना नहीं होता। ऑस्ट्रेलिया की घर के बाहर 13 मैचों में 11 में हार की सामना करना पड़ा है। उनका मानना है कि घर से बाहर जीत हासिल करने के लिए हर टीम बेताब रहती है। लेकिन जब विदेशी सरजमीं पर आप एकबार हारना शुरू करते हैं तो आपका आत्मविश्वास कमजोर होता है जिसका असर आपके खेल पर भी नजर आता है।