फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन अंडरग्राउंड ट्रेन में धमाका, पुलिस ने खाली कराया टावर हिल स्टेशन

Tue, 26 Sep 2017 06:07 PM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
विज्ञापन
लंदन मेट्रो - फोटो : london fire brigade
विज्ञापन
लंदन मेट्रो में फिर धमाके की खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लंदन के टावर हिल स्टेशन की अंडरग्राउंड ट्रेन में धमाका होने की खबर है।  ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस ने ट्वीट किया है कि मोबाइल फोन के चार्जर के जरूरत से ज्यादा गर्म होने की वजह से आग लगी है। 
विज्ञापन


 ट्रेन पूर्व लंदन से ईलिंग ब्रॉडवे तक पहुंच गई थी। विस्फोट की वजह से ट्रेन में अफरातफरी मच गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि काले बैग में आग लगने से ट्रेन में धुआं फैल गया, धुआं देख सफर कर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई।  इस घटना के बाद स्टेशन को बंद कर दिया गया है। जिससे सर्किल लाइन और डिस्ट्रिक्ट लाइन की ट्रेनें भी प्रभावित हुई है। 

गौरतलब है कि लंदन में इसी 16 सितंबर को पार्संस ग्रीन स्टेशन पर सफेद रंग के कंटेनर में धमाका हुआ था। इस धमाके में कई लोगों के झुलसने की खबर थी।  यह धमाका ब्रिटेन में इस साल का पांचवा बड़ा आतंकी हमला था। 
विज्ञापन


  Incident at Tower Hill station is not suspicious. Fire believed to have been caused by mobile phone charger overheating. @LondonFire pic.twitter.com/LGC8LtEiXi — BTP (@BTP) September 26, 2017   Officers have been called to Tower Hill station following a fire alert. The station is closed whilst officers and @LondonFire respond. — BTP (@BTP) September 26, 2017
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें