फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने BCCI से मांगा 500 करोड़ मुआवजा, ठाकुर बोले- एक पैसा नहीं देंगे

Mon, 01 Oct 2018 01:49 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एक बार फिर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से भारी-भरकम हर्जाने की मांग की है। पाकिस्तान बोर्ड की मांग है कि द्विपक्षीय सीरीज न खेलने की एवज में बीसीसीआई उसे सात करोड़ डॉलर यानी करीब 500 करोड़ रुपये मुआवजा दे। 

विज्ञापन


अब भारत के खिलाफ पीसीबी ने आईसीसी का दरवाजा खटखटाया है। इस मामले की सुनवाई सोमवार 1 अक्टूबर से दुबई में शुरु होगी।

क्या है पूरा मामला?

पाकिस्तानी बोर्ड के मुताबिक पीसीबी ने बीसीसीआई के साथ साल 2014 में सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत छह द्विपक्षीय सीरीज खेलने पर सहमति बनी थी। जिनमें पाकिस्तान की मेजबानी में घरेलू सीरीज शामिल थी। मगर भारत ने 2008 से अब तक पाकिस्तान के साथ उनकी मेजबानी में  ऐसी कोई भी सीरीज नहीं खेली

हालांकि दोनों देश आईसीसी व अन्य मल्टीनेशन टूर्नामेंटों में टकराते रहते हें। पीसीबी के मुताबिक सहमति पत्र के तहत दोनों देशों को 2015 से 2023 के बीच छह द्विपक्षीय सीरीज खेलनी थी, लेकिन बीसीसीआई के टीम नहीं भेजने से पीसीबी रो भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

ठाकुर बोले- भारत एक पैसा नहीं देगा

पाकिस्तान को मुआवजा देने की मांग पर BCCI के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा, 'यह भारत और पाकिस्तान के बीच एक द्विपक्षीय मामला है इसमें आईसीसी क्या कर रहा है? आईसीसी हमें खेलने के लिए मजबूर नहीं कर सकता है और बीसीसीआई पर कोई दबाव अंतरराष्ट्रीय संकट का कारण बन सकता है।'

ठाकुर ने कहा, 'पाकिस्तान को एक पैसा भारत नहीं देगा। ठाकुर ने कहा कि पहले पाकिस्तान आतंकवाद का खात्मा करे तब उसके साथ क्रिकेट खेलने पर सोचा जा सकता है।'
विज्ञापन

राजीव शुक्ला ने क्या कहा?

- फोटो : File
राजीव शुक्ला ने कहा है कि बीसीसीआई को पीसीबी के साथ क्रिकेट में कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन कुछ मुद्दे हैं जिन्हें सरकार के स्तर पर सुलझाना पड़ेगा।

राजीव शुक्ला ने कहा, 'जहां तक मेरी राय है तो बीसीसीआई और पीसीबी को अपने मसले खुद सुलझाने चाहिए न कि उन्हें आईसीसी के पास ले जाना चाहिए। बीसीसीआई तो पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना चाहता है लेकिन कुछ मुद्दे हैं और इसलिए बीसीसीआई को पाकिस्तान जाकर क्रिकेट खेलने के लिए सरकार की अनुमति चाहिए.'

राजीव शुक्ला ने कहा, 'भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट या एशियाई क्रिकेट काउंसिल के टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से कभी इनकार नहीं किया है इसलिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को पैसा देने का कोई सवाल नहीं उठता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें