फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC 2nd Edition: टीम इंडिया दूसरे चक्र की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ करेगी, चार अगस्त से शुरू होगी सीरीज

Fri, 25 Jun 2021 01:13 PM IST
Tanuja Yadav स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरा संस्करण की शुरुआत भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले मुकाबलों से शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच अगस्त में पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड से हारने के बाद अब विराट कोहली और उनकी टीम ने अब दूसरे चक्र की तैयारी शुरू कर दी है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का दूसरा चक्र भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले मुकाबले से शुरू होगा और इस दौरान दोनों टीमों के बीच पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे। 

विज्ञापन


बता दें कि दूसरा संस्करण चार अगस्त से शुरू होगा। इंग्लैंड सीरीज के बाद भारतीय क्रिकेट टीम खुद को इंडियन प्रीमियर लीग और आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट जाएंगे। इसके बाद टेस्ट चैंपियनशिप (2021-23) का दूसरा संस्करण आईसीसी टी-20 विश्व कप के खत्म होने के बाद इस साल नवंबर में होगा। 

भारत का डब्ल्यूटीसी शेड्यूल 2021-23

1. भारत का इंग्लैड दौरा

  • 4-8 अगस्त: इंग्लैंड बनाम भारत, पहला टेस्ट
  • 12-16 अगस्त: इंग्लैंड बनाम भारत, दूसरा टेस्ट
  • 25-29 अगस्त: इंग्लैंड बनाम भारत, तीसरा टेस्ट
  • 2-6 सितंबर: इंग्लैंड बनाम भारत, चौथा टेस्ट
  • 10-14 सितंबर: इंग्लैंड बनाम भारत, पांचवां टेस्ट

2. न्यूजीलैंड का भारत दौरा (दो टेस्ट मैच)

विज्ञापन
विज्ञापन

3. भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा (तीन टेस्ट मैच)
4. श्रीलंका का भारत दौरा (तीन टेस्ट मैच)
5. भारत का बांग्लादेश दौरा (दो टेस्ट मैच)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें