फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए मुख्य कोच गौतम गंभीर, मंगलवार को एडिलेड में भारतीय टीम से जुड़ेंगे

Mon, 02 Dec 2024 08:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गंभीर कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ हुए अभ्यास मैच में उपस्थित नहीं थे, लेकिन वह दूसरे टेस्ट से पहले टीम से जुड़ जाएंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट एडिलेड में छह दिसंबर से होना है।
विज्ञापन
गौतम गंभीर - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर मंगलवार को एडिलेड में भारतीय टीम के साथ दोबारा जुड़ जाएंगे। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, गंभीर जो निजी कारणों के चलते कुछ दिन पहले स्वदेश लौटे थे, वे ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए हैं। गंभीर कंगारू टीम के खिलाफ पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान टीम के साथ थे, लेकिन मैच खत्म होने के बाद वह भारत लौट आए थे। 
विज्ञापन

गंभीर कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ हुए अभ्यास मैच में उपस्थित नहीं थे, लेकिन वह दूसरे टेस्ट से पहले टीम से जुड़ जाएंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट एडिलेड में छह दिसंबर से होना है। यह पिंक बॉल टेस्ट है। गंभीर की अनुपस्थिति में सहायक स्टाफ के सदस्य अभिषेक नायर, रियान टेन डस्काटे और मोर्ने मोर्कल ने टीम का ट्रेनिंग सत्र देखा था। भारतीय टीम ने वर्षा से बाधित अभ्यास मैच में छह विकेट से जीत दर्ज की थी जिसमें कप्तान रोहित शर्मा सहित टीम के कई सीनियर खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया था। 

गंभीर के लिए टीम संयोजन की चुनौती 
रोहित पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं थे। अब वह दोबारा टीम से जुड़ गए हैं, ऐसे में गंभीर के सामने संयोजन चुनने की जिम्मेदारी होगी। रोहित अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे। रोहित पिछले सप्ताह ही टीम के साथ जुड़े थे और वह एक बार फिर टीम की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। रोहित की अनुपस्थिति में जसप्रीत बुमराह ने पहले मैच में कप्तानी की थी और भारत ने मैच 295 रनों से जीता था। 
विज्ञापन

रोहित-गिल की वापसी से किसका कटेगा पत्ता?
रोहित के अलावा शुभमन गिल भी पहले टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं थे जो चोटिल हो गए थे। हालांकि, गिल भी अब फिट हो चुके हैं और अभ्यास मैच में अर्धशतक जड़कर उन्होंने अपनी फॉर्म साबित कर दी है। गिल और रोहित की अनुपस्थिति में ध्रुव जुरेल और देवदत्त पडिक्कल को प्लेइंग-11 में जगह मिली थी, जबकि यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल ने पारी का आगाज किया था। यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम प्रबंधन रोहित के पास आने के बाद ओपनिंग जोड़ी में कोई परिवर्तन करता है या नहीं। हालांकि, अभ्यास मैच में रोहित और यशस्वी ही पारी की शुरुआत करने उतरे थे और रोहित चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें