सोशल मीडिया पर गुस्सा फूटा
एक फैन ने लिखा, 'आईपीएल में खेलने वालों को जगह मिली है, रणजी के मेहनती खिलाड़ियों को नहीं। नतीजा सामने है।' एक अन्य ने लिखा, 'गंभीर को तुरंत हटाओ, वरना यह टीम और शर्मिंदा करेगी।' कुछ फैंस ने तो यह तक लिखा कि अब भारत अपने घर में भी किसी से जीत की उम्मीद नहीं कर सकता। शरत नाम के फैन ने लिखा, 'अब वेस्टइंडीज के अलावा, हर टीम भारत को भारत में टेस्ट मैचों में हरा सकती है। हम श्रीलंका में भी एक और टेस्ट सीरीज हार सकते हैं। इसमें कोई शक नहीं। बांग्लादेश भी भारत को भारत में हरा सकता है। गंभीर और अगरकर का शुक्रिया।'
वहीं, तवीन सेठी नाम के फैन ने लिखा, 'बिल्कुल। 100 प्रतिशत मैं चाहता था कि जब भारत को न्यूजीलैंड ने भारत में हरा दिया था, तो गंभीर को टेस्ट मैचों से बर्खास्त कर दिया जाए। मैंने अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन देखा है।' कुशा शर्मा नाम की यूजर ने लिखा, 'कोच गौतम गंभीर को हटाओ और देखो कि कैसे यह टीम फिर से घरेलू टेस्ट जीतना शुरू कर देती है। गंभीर असली दोषी हैं। अगर जरा भी शर्म बची है तो उन्हें टेस्ट मैच के बीच में ही बर्खास्त कर दो।' साईराज विचारे नाम के यूजर ने लिखा, 'बहुत दिनों से ट्वीट नहीं किया!! लेकिन ये तो बेवकूफी से भी ज्यादा है। गंभीर को बर्खास्त करो।'