फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: ठाणे में पुल की रेलिंग से टकराई कार, दो की मौत; ठाणे में 18 महीने से फरार गैंगस्टर गिरफ्तार

Mon, 24 Nov 2025 02:59 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ठाणे जिले में नासिक-मुंबई राजमार्ग पर रविवार एक कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। शाहपुर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह घटना अटगांव के पास हुई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया, "मयूरेश विनोद चौधरी (29), जयेश किसन शेंडे (25) और हर्षल पांडुरंग जाधव (29) हल्दी समारोह से कार से लौट रहे थे। चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन पुल की रेलिंग से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का बायां हिस्सा टूट गया। मयूरेश और जयेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हर्षल गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती है। उनके परिजनों ने बताया कि मयूरेश चौधरी की शादी 2 दिसंबर को होने वाली थी। शाहपुर पुलिस थाने के अधिकारी मुकेश ढगे ने बताया कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है।


ठाणे में 18 महीने से फरार गैंगस्टर गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के मामले में था वांछित
महाराष्ट्र के उल्हासनगर में पुलिस ने 18 महीने से फरार गैंगस्टर अक्षय सुरेश गायकवाड़ उर्फ़ बाबू (35) को गिरफ्तार किया। वह अप्रैल पिछले साल एक व्यक्ति पर हमला करने के बाद पुलिस की पकड़ से बचकर फरार हो गया था। उल्हासनगर हिल लाइन पुलिस ने आरोपी की सूचना मिलने पर उसे घेर लिया और तुरंत काबू कर लिया। डीसीपी सचिन गोरे ने बताया कि आरोपी को हैंडकफ कर पुलिस हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, गायकवाड़ के खिलाफ कम से कम 20 मामले दर्ज हैं, जिनमें हमला, उधारी वसूलना, हत्या का प्रयास और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत अपराध शामिल हैं।

विज्ञापन

शिवसेना नेता ने भाजपा पर 2024 के चुनावों में उनको हारने का आरोप लगाया

शिंदे गुट के शिवसेना नेता शहाजी बापू पाटील ने रविवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि पिछले साल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान सांगोला में उनके किसान एवं श्रमिक पार्टी (पीडब्ल्यूपी) प्रतिद्वंद्वी को समर्थन देकर वह उन्हें राजनीतिक रूप से कमजोर करने की कोशिश कर रही है।

स्थानीय निकाय चुनावों से पहले एक रैली को संबोधित करते हुए पाटिल ने कहा, "चुनावों से पहले मुझे पता था कि भाजपा ने मेरी कमर तोड़ दी है, लेकिन मैं चुप रहा। आज, सुलह करने के बजाय, आप (भाजपा) तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि सांगोला के लोग जानते हैं कि भाजपा ने पीडब्ल्यूपी उम्मीदवार बाबासाहेब देशमुख की किस तरह मदद की।

पाटिल ने कहा कि उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में माधा से भाजपा उम्मीदवार रणजीतसिंह नाइक निंबालकर के लिए प्रचार किया था। हालांकि, इस ईमानदारी के बावजूद, भाजपा ने उनके प्रतिद्वंद्वी की मदद की। पाटिल देशमुख से 25,000 से अधिक मतों के अंतर से हार गए थे।

सिंधुदुर्ग में गठबंधन की कमी के लिए नीलेश राणे ने महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख को जिम्मेदार ठहराया

शिवसेना विधायक नीलेश राणे ने दो दिसंबर को होने वाले नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों से पहले सिंधुदुर्ग में महायुति गठबंधन के टूटने के लिए महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण को जिम्मेदार ठहराया है।

सिंधुदुर्ग में नवगठित शहर विकास अघाड़ी के प्रचार अभियान के दौरान शुक्रवार को बोलते हुए नीलेश ने कहा कि गठबंधन भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व की वजह से नहीं, बल्कि चव्हाण की वजह से टूटा है। गौरतलब है कि राणे और चव्हाण के बीच पहले भी तनावपूर्ण संबंध रहे हैं।

मंत्री पंकजा मुंडे के पीए की पत्नी ने की खुदकुशी पति पर प्रताड़ना का आरोप

महाराष्ट्र की पशुपालन और पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे के निजी सहायक (पीए) अनंत गर्जे की पत्नी गौरी पलवे ने वर्ली स्थित अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। गौरी पलवे दंत चिकित्सक थीं। उनकी शादी इसी साल फरवरी में हुई थी। उन्होंने पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। पति समेत दो के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

अगर मराठी लोग सतर्क नहीं रहे तो बीएमसी चुनाव उनके लिए आखिरी चुनाव होंगे: राज ठाकरे
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने रविवार को कहा कि अगर मराठी मानुष सतर्क नहीं रहे तो आगामी मुंबई नगर निकाय चुनाव उनके लिए आखिरी चुनाव साबित हो सकते हैं।

मनसे कोंकण महोत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने की अपील की। मनसे प्रमुख ने कहा, "अपनी सतर्कता न छोड़ें, अन्यथा नुकसान निश्चित है। यदि आप सतर्क नहीं रहे तो आगामी बीएमसी चुनाव मराठी मानुष के लिए आखिरी चुनाव होंगे। और इसके परिणाम बेकाबू होंगे।" राज ठाकरे ने मतदाता सूची में विसंगतियों का मुद्दा उठाया था और हाल ही में विपक्ष द्वारा निकाले गए संयुक्त मार्च में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें