फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Awards: अर्शदीप बन सकते हैं आईसीसी इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर, महिलाओं में रेणुका और यास्तिका भी रेस में

Wed, 28 Dec 2022 05:59 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अर्शदीप सिंह और रेणुका ठाकुर ने इस साल गेंद के साथ कमाल किया और दोनों आईसीसी इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनने की रेस में शामिल हैं। इन दोनों के अलावा भारत की विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया भी इस अवॉर्ड को अपने नाम कर सकती हैं। 
 
विज्ञापन
अर्शदीप सिंह और रेणुका ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी ने साल 2022 के लिए इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के दावेदारों के नाम का एलान कर दिया है। पुरुष और महिला दोनों कैटेगरी में चार-चार खिलाड़ियों को नामित किया गया है। पुरुषों में भारत के अर्शदीप के अलावा दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसेन, अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान और न्यूजीलैंड के फिन एलेन भी शामिल हैं। वहीं, महिलाओं में भारत की रेणुका सिंह ठाकुर और यास्तिका भाटिया के अलावा ऑस्ट्रेलिया की डार्सी ब्राउन और इंग्लैंड की एलिस कैप्सी को भी नामित किया गया है। 
विज्ञापन


अर्शदीप ने इस साल 21 टी20 में 8.17 के इकोनॉमी रेट और 13.30 के स्ट्राइक रेट से टी20 फॉर्मेट में 33 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने लगभग 18 रन देकर एक विकेट चटकाया। पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच के दौरान अर्शदीप ने शानदार गेंदबाजी की थी और 32 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए थे। पूरे विश्व कप के दौरान अर्शदीप भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे थे। 

न्यूजीलैंड के फिन एलेन ने इस साल टी20 में 21.63 के औसत और 155.09 के स्ट्राइक रेट से 411 रन बनाए। इसमें टी20 विश्व कप में लगाया गया शतक भी शामिल है। वहीं, वनडे में उन्होंने 38.70 के औसत और 94.39 के स्ट्राइक रेट से 387 रन अपने नाम किए। अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान ने वनडे में 71.83 के औसत और 88.31 के स्ट्राइक रेट से 431 रन बनाए हैं। वहीं, टी20 में उन्होंने 36.70 के औसत और 109.55 के स्ट्राइक रेट से 367 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसेन ने इस साल टेस्ट में 36 विकेट लिए हैं। वहीं, 229 रन भी बनाए हैं। वनडे में उनके नाम दो और टी20 में एक विकेट हैं। अपने पहले मैच में यानसेन ने काफी प्रभावित किया था। इसके बाद से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। 

महिला क्रिकेट में भारत की दो खिलाड़ी दावेदार
महिलाओं में भारत की रेणुका सिंह यह अवॉर्ड जीतने की सबसे प्रबल दावेदार हैं। उन्होंने वनडे मैच में 18 और टी20 में 22 विकेट झटके हैं। वनडे में उनका इकोनॉमी रेट 4.62 और टी20 में 6.50 का रहा है। इस साल कॉमनवेल्थ  के दौरान उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया था। वहीं, यास्तिका ने वनडे में 376 और टी20 में 49 रन बनाए। 

इंग्लैंड की एलिस कैप्सी ने वनडे में 80 और टी20 में 234 रन बनाए हैं और वह भी इस अवॉर्ड को जीतने की रेस में शामिल हैं। टेस्ट में दो विकेट लेने के साथ वनडे में 10 और टी20 में 12 विकेट लेने वाली ऑस्ट्रेलिया की डार्सी ब्राउन भी इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर बन सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें