भारत ने 500वें टेस्ट में न्यूजीलैंड को 197 रनों हराकर मैच अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही भारत 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है। ग्रीन पार्क, कानपुर में भारत ने पहली पारी में 318 रन बनाए और दूसरी पारी में 5 विकेट खोकर 377 रन बनाने के बाद अपनी पारी घोषित कर दी और न्यूजीलैंड को 434 रनों का कठिन लक्ष्य
दिया। पहली पारी में 262 रनों पर सिमटने वाली न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में काफी संयम दिखाया, मगर भारतीय गेंदबाजी के आगे उसकी एक न चली।
इस मैच में भारतीय स्पिनर हीरो रहे। रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने दोनों पारियों में कुल 16 विके अपने नाम किए। अश्विन ने 10 और जडेजा ने 6 विकेट लिए। रविंद्र जडेजा ने सिर्फ गेंद से ही नहीं, बल्कि बल्ले से भी कमाल दिखाया। उन्होंने पहली पारी में 42 और दूसरी पारी में नाबाद 50 रन बनाए। जडेजा ने पहली पारी में 5 विकेट भी लिए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैच ऑफ द मैच भी मिला।