फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया को मिली ICC टेस्ट चैंपियनशिप गदा, कोहली ने दिया दिल जीत लेने वाला बयान

Sun, 25 Feb 2018 10:55 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शनिवार को तीसरे टी20 इंटरनेशनल के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को ICC टेस्ट चैंपियनशिप गदा सौंपी। टीम इंडिया ने केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका को तीसरे टी20 में 7 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

विज्ञापन

आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम खिलाड़ी सुनील गावस्कर और ग्रीम पोलाक ने टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के पुरस्कार समारोह के तुरंत बाद टीम इंडिया के कप्तान कोहली को गदा सौंपकर सम्मानित किया। बता दें कि टीम इंडिया ने पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका को जोहानसबर्ग टेस्ट में मात देने के बाद टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया था।

Watch: @imVkohli was awarded with the ICC Test Championship Mace last night in Cape Town, with India confirmed to be retaining the top spot in the @MRFWorldwide ICC Test Team Rankings at the April cut-off date! 👏 pic.twitter.com/37FJOgVxsb
— ICC (@ICC) February 25, 2018

विज्ञापन

टीम इंडिया को गदा के साथ 10 लाख डॉलर (अनुमानित साढ़े छह करोड़ रुपए) की इनामी राशि भी सौंपी। वांडरर्स पर मिली 63 रनों की जीत से सुनिश्चित हुआ था कि दक्षिण अफ्रीका की टीम आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में टीम इंडिया से आगे नहीं बढ़ पाएगी। दक्षिण अफ्रीका अब चाहे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के सभी मुकाबले क्यों न जीत ले, लेकिन वह टीम इंडिया को रैंकिंग में पीछे नहीं धकेल पाएगी।

विज्ञापन

विराट कोहली ने किया है एक वादा, देखिए वीडियो

विराट कोहली - फोटो : BCCI
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया के 121 अंक हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका 115 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार टेस्ट चैंपियनशिप की गदा रिटेन की है।

विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ निर्णायक मुकाबले में जकड़न के कारण नहीं खेल सके। इस दौरे पर चार शतक समेत रनों का अंबार लगा चुके कोहली इस सफल दौरे के आखिरी मैच से बाहर रहे। उनकी गैर मौजूदगी में रोहित शर्मा ने कप्तानी की।

A message for all India fans from @imVkohli after India retained the ICC Test Championship Mace as the number one Test side! 🇮🇳 pic.twitter.com/vEVNrfcsZB
— ICC (@ICC) February 25, 2018

गदा हासिल करने के बाद कोहली ने कहा, 'आईसीसी टेस्ट मेस लगातार दूसरी बार हासिल करने पर काफी खुशी महसूस हो रही है। हमारी टीम और सपोर्ट स्टाफ बहुत खुश है। हम अपने फैंस का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं, जिनके समर्थन के कारण हम इतना आगे बढ़े। हम आपसे वादा करते हैं कि ऐसे ही आगे भी अच्छा क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे ताकि आप सभी को खुश कर सके और देश का नाम रोशन करें।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें