फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack: 'पाकिस्तान को दोषी ठहराने से पहले भारत सबूत दे', पहलगाम आतंकी हमले पर अफरीदी का शर्मनाक बयान

Sun, 27 Apr 2025 11:35 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराने के लिए भारत सरकार की आलोचना की और कहा कि पड़ोसियों के पास पाकिस्तान के तार जुड़े होने का कोई सबूत नहीं है।
विज्ञापन
शाहिद अफरीदी का शर्मनाक बयान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम आतंकी हमले पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का शर्मनाक बयान सामने आया है। उन्होंने हमले की निंदा करने और आतंकियों को जड़ से मिटाने के अपने देश को संदेश देने की जगह भारत पर ही झूठ बोलने के आरोप लगा दिए हैं। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान को दोषी ठहराने से पहले भारत को सबूत देना चाहिए। उन्होंने दुबई में मीडिया से बातचीत के दौरान ये बातें कही हैं। पाकिस्तान हमेशा से आतंकियों को पनाह देता आया है और पूरी दूनिया के सामने जगजाहिर इस बात के बावजूद अफरीदी भारत से सबूत मांग रहे हैं। इतना ही नहीं पाकिस्तानी महिला टीम की ओपनर गुल फीरोजा का भी एक बयान वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रही हैं कि वह भारत में खेलने की इच्छुक नहीं हैं और अच्छा है कि आगामी महिला वनडे विश्व कप में उनकी टीम को एक न्यूट्रल वेन्यू पर खेलने को मिलेगा। पहलगाम आतंकि हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन

गांगुली-श्रीवत्स ने पाकिस्तान से क्रिकेट रिश्ता तोड़ने कहा था

इस आतंकी हमले के बाद सौरव गांगुली और श्रीवत्स गोस्वामी जैसे पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स ने पाकिस्तान से क्रिकेट रिश्ता तोड़ने की बात कही थी। भारत फिलहाल आईसीसी टूर्नामेंट्स या एसीसी टूर्नामेंट्स में ही पाकिस्तान के खिलाफ खेलता है, लेकिन पूर्व क्रिकेटर्स का मानना था कि इन टूर्नामेंट्स में भी पाकिस्तान को बॉयकॉट करना चाहिए। अब शाहिद अफरीदी का बयान सामने आया है। पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराने के लिए भारत सरकार की आलोचना की और कहा कि पड़ोसियों के पास पाकिस्तान के तार जुड़े होने का कोई सबूत नहीं है।

Rahul vs Kohli: राहुल ने बेंगलुरु में 'कांतारा' स्टाइल में मनाया था जश्न, क्या आज कोहली दिल्ली में लेंगे बदला?

शाहिद अफरीदी ने क्या कहा?

पाकिस्तान के न्यूज पोर्टल मिनट मिरर और न्यूज चैनल जियो टीवी के मुताबिक, शाहिद अफरीदी ने कहा, 'यह बेहद निराशादजनक है कि भारत ने एक बार फिर बिना किसी सबूत के दोषारोपण का सहारा लिया है। इस तरह की कार्रवाई केवल तनाव बढ़ाती है और क्षेत्र में शांति प्रयासों को बाधित करती है।' अफरीदी ने कहा कि आरोप-प्रत्यारोप का खेल खेलने की बजाय भारत को बातचीत में भाग लेकर मसलों को सुलझाना चाहिए और क्रिकेट को राजनीति से अछूता रखना चाहिए। उन्होंने कहा, 'आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता बातचीत है। हिंसा और आरोप-प्रत्यारोप का खेल स्थिति को और बिगाड़ेगा। खेल, विशेषकर क्रिकेट सभी राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त होने चाहिए।'

अफरीदी ने इस दौरान यह भी कहा, 'मैं समझता हूं किसी का भी कोई भी मजहब हो, कोई भी दहशतगर्दी का समर्थन नहीं करता। वहां (पहलगाम) पर जो हुआ, वो अफसोस की बात है।' इसके बाद अफरीदी ने यह भी कहा कि ऐसा पाकिस्तान में होता रहा है। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान में ऐसा होता रहा है। बहुत अफसोस की बात है, इस तरह की चीजें नहीं होनी चाहिए। पड़ोसी मुल्क का आपस में रिश्ते बेहतर रहने चाहिए। लड़ाई-झगड़े का कोई नतीजा नहीं है।'

पाकिस्तानी खिलाड़ी फिरोजा का बयान

इस बीच पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज फिरोजा ने कहा है कि वह आगामी महिला विश्व कप मैच भारत में नहीं बल्कि तटस्थ स्थान पर खेलकर खुश हैं। बीसीसीआई, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी), पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के बीच हुए समझौते के मुताबिक, 2027 में भारत या पाकिस्तान एक दूसरे के देश में होने वाले किसी भी टूर्नामेंट के दौरान अपने मुकाबले किसी तटस्थ स्थान पर खेल सकेगा।

भारत 2025 महिला क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी करेगा, लेकिन पाकिस्तान अपने मैच तटस्थ स्थान पर खेलेगा। फिरोजा ने कहा, 'हमें इतना पता है कि हमें एशियाई परिस्थितियों में ही खेलना है और हम भारत में नहीं खेल रहे हैं। यह स्पष्ट है। न ही हम भारत में खेलने में रुचि रखते हैं।' उन्होंने कहा, 'इसलिए जहां कहीं भी खेला जाएगा, श्रीलंका या दुबई में जहां भी मैच होंगे, वे हालात एशिया जैसी ही होंगे। जहां भी विश्व कप के मैच खेले जाएंगे, वहां परिस्थितियां वैसी ही होंगी जैसी हमारे घर में हैं। इसलिए हमारी तैयारी उसी के अनुसार होगी और हम इसके लिए तैयार हैं।' 

DC vs RCB Playing-11: दिल्ली से उसके घर में बदला लेने उतरेगा बेंगलुरु, दोनों टीमों शीर्ष स्थान के लिए भिड़ेंगी
विज्ञापन

भारत ने लिए थे पांच कड़े फैसले

पहलगाम हमले के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार शाम को नई दिल्ली में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक हुई और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 1960 की सिंधु जल संधि पर रोक लगाने, अटारी में एकीकृत जांच चौकी को तत्काल प्रभाव से बंद करने का भी फैसला किया। यह घोषणा की गई कि दक्षेस वीजा छूट योजना (एसवीईएस) के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और पाकिस्तानी नागरिकों को अतीत में जारी किए गए ऐसे किसी भी वीजा को रद्द माना जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें