फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच गया दौरा, टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका में खेलेगी पूरी सीरीज

Sat, 07 Dec 2013 01:10 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक बार फिर भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर छाए संकट के बादल छंट गए हैं और टीम इंडिया वहां पर तय कार्यक्रम के अनुसार मैच खेलेगी।
विज्ञापन


रंगभेद विरोधी आंदोलन के महानायक नेल्सन मंडेला के निधन के बाद भारत के मौजूदा दक्षिण अफ्रीका दौरे पर संकट के बादल छा गए थे लेकिन क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने साफ कर दिया है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को होने वाला वनडे सीरीज का दूसरा मैच तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा।

साथ ही तीसरा वनडे भी 11 दिसंबर को सेंचुरियन में होगा। सीएसए ने यह सीरीज मंडेला को समर्पित करने का भी ऐलान किया।

ब्राजील में वर्ल्ड कप से पहले चाइल्ड सेक्स का 'खेल'
सीएसए ने मौजूदा सीरीज को मंडेला को समर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति भी सहानुभूति जताई। इसमें कहा गया कि मंडेला अपने युवा दिनों में एमेच्योर बॉक्सर हुआ करते थे और उन्हें हर तरह के खेल पसंद थे।
विज्ञापन


सीएसए के एग्जीक्यूटिव कंसलटेंट माइकल ओवन स्मिथ ने कहा कि दौरा जारी रखने के लिए हमें सरकार से आधिकारिक स्वीकृति मिल गई है।

वनडे सीरीज के बाद टेस्ट सीरीज भी तय कार्यक्रम के अनुसार होगी, जिसके अनुसार पहला टेस्ट 18 और दूसरा 26 दिसंबर से शुरू होगा। हालांकि 14 दिसंबर से शुरू होने वाले दो दिवसीय अभ्यास मैच को रद्द किया जा सकता है।

इससे पहले सीएसए के करीबी सूत्र ने कहा था कि फिलहाल मौजूदा दौरे को लेकर किसी तरह के संशय की स्थिति नहीं है, लेकिन हम नहीं जानते कि कब स्थिति में बदलाव आ जाए।

मंडेला के निधन के बाद जहां शुक्रवार को शोक दिवस घोषित किया गया, वहीं रविवार को राष्ट्रीय प्रार्थना दिवस मनाया जाएगा। इसी दिन भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला डरबन में खेलना है।
विज्ञापन


ताश के पत्तों की तरह क्यों ढही टीम इंडिया, 5 अहम कारण
11 से 13 दिसंबर तक मंडेला का पार्थिव शरीर प्रिटोरिया में रखा जाएगा, जबकि 11 दिसंबर को ही सेंचुरियन में सीरीज का तीसरा वनडे निर्धारित है। मंडेला का अंतिम संस्कार 15 दिसंबर को होगा, वहीं भारत को टेस्ट सीरीज से पहले 14 दिसंबर से दो दिवसीय अभ्यास मैच खेलना है। ऐसे में इस कार्यक्रम के प्रभावित होने के पूरे आसार नजर आ रहे थे।

सीएसए ने साल की शुरुआत में भी मंडेला के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए वार्षिक पुरस्कार समारोह व कई अहम् बैठकों को स्थगित कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें