फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मैच की दीवानगी, टिकट साइट मिनटों में पड़ी ठप

Wed, 14 Jan 2026 10:47 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप मैच के टिकटों की बिक्री शुरू होते ही भारी मांग कारण BookMyShow की वेबसाइट क्रैश हो गई। 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले इस मुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज टी20 विश्व कप मुकाबले को लेकर फैंस का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बुधवार को जैसे ही पुरुषों के टी20 वर्ल्ड कप के टिकटों की दूसरे चरण की बिक्री शुरू हुई, BookMyShow की वेबसाइट कुछ ही मिनटों में क्रैश हो गई।
विज्ञापन


इस चरण में भारत-पाकिस्तान मुकाबले के टिकट भी शामिल थे, जिसके चलते वेबसाइट पर अचानक भारी ट्रैफिक उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में एक साथ लॉगिन और टिकट खरीदने की कोशिशों के कारण प्लेटफॉर्म के सर्वर दबाव नहीं झेल सके और ठप हो गए। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्र के हवाले से कहा, 'कई यूजर्स को ट्रांजैक्शन फेल होने और लंबे समय तक वेटिंग का सामना करना पड़ा। एक साथ बहुत ज्यादा रिक्वेस्ट आने की वजह से सर्वर क्रैश हो गए।' भारत और पाकिस्तान के बीच यह बहुप्रतीक्षित मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें