बेटी के नाम खास जश्न, अथिया शेट्टी ने लुटाया प्यार
शतक पूरा करने के बाद केएल राहुल का जश्न भी चर्चा का विषय बना। राहुल ने हेलमेट उतारकर और बाएं हाथ का ग्लव निकालकर एक खास अंदाज में सेलिब्रेशन किया, जो उन्होंने अपनी बेटी के लिए समर्पित किया था। इससे पहले वह यह सेलिब्रेशन अहमदाबाद टेस्ट के दौरान भी कर चुके हैं।
राहुल की इस शानदार पारी पर उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी भी खुद को रोक नहीं पाईं। अथिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर राहुल की तस्वीर साझा करते हुए उनकी तारीफ की और प्यार लुटाया। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई।