फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli: 'वो हमेशा हमारे लिए चीकू ही रहेगा', ईशांत शर्मा ने कोहली के साथ अपनी दोस्ती पर दिया बयान

Sat, 17 May 2025 11:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ईशांत और कोहली की दोस्ती काफी पुरानी है। दोनों खिलाड़ी अंडर-17 से लेकर सीनियर भारतीय टीम तक साथ रहे। ईशांत ने 105 टेस्ट मैचों में 434 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था। उनका करियर काफी यादगार रहा, लेकिन साथ ही ड्रेसिंग रूम में साथी खिलाड़ियों के साथ उनकी दोस्ती भी देखने लायक रही। भारत के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने कोहली के साथ अपनी दोस्ती पर राय रखी और बताया कि यह स्टार बल्लेबाज हमेशा उनके लिए 'चीकू' ही रहेगा।
विज्ञापन

सिर्फ वनडे में भारत के लिए खेलते नजर आएंगे कोहली 
मालूम हो कि कोहली को सीनियर खिलाड़ी हमेशा चीकू कहकर ही पुकारते हैं। कोहली टेस्ट से पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं और अब वह भारत के लिए सिर्फ वनडे में ही खेलते नजर आएंगे। ईशांत और कोहली की दोस्ती काफी पुरानी है। दोनों खिलाड़ी अंडर-17 से लेकर सीनियर भारतीय टीम तक साथ रहे। ईशांत ने 105 टेस्ट मैचों में 434 विकेट लिए हैं। 

ईशांत बोले- बाहर के लोगों के लिए स्टार हैं कोहली 
ईशांत ने कहा, मुझे लगता है कि विराट कोहली स्टार बाहर के लोगों के लिए हैं। मैं उन्हें उस तरह नहीं देख सकता क्योंकि हम अंडर-17 में खेले हैं। वह मेरा बचपन का दोस्त है। जब हम अंडर-19 में थे तो हम गिनते थे कि हमारे पास कितना पैसा है। हम खाना खाते थे। जब हम अंडर-19 में जाते थे तो हम अपना यात्रा भत्ता बचाकर अपने साथ ले जाते थे। इसलिए विराट कोहली हर किसी के लिए अलग हैं। वह मेरे लिए अलग हैं। 

ईशांत ने कहा कि कोहली के स्टारडम के बावजूद उनका रिश्ता भाई जैसा बना रहा। उन्होंने कहा, जरा सोचिए, आपका भाई इतनी ऊंचाइयों पर पहुंच गया है। हर कोई सोच रहा है कि वह महान है। लेकिन आप देखेंगे कि आखिरकार वह एक इंसान है। आपने उसके साथ बहुत समय बिताया है। आप उसे अंदर और बाहर से जानते हैं। आप जानते हैं कि वह कहां से आया है, वह कैसा है और कैसा नहीं है।
विज्ञापन

हाल में आईपीएल मैच से पहले दोनों को मैदान पर गले मिलते हुए देखा गया था, जिसकी तस्वीरें ऑनलाइन खूब शेयर की गई थीं। ईशांत ने कहा कि उनके बीच क्रिकेट के बारे में बहुत कम बातचीत होती है और उ उनकी बातचीत में मजाक होता है। उन्होंने कहा, जब हम मिलते हैं तो हम कभी इस बारे में बात नहीं करते कि हमने इतने सारे टेस्ट मैच कैसे खेले। हम कभी इस बारे में बात नहीं करते। हम मजेदार चुटकुलों के बारे में बात करते हैं। यह हो रहा है, वह हो रहा है, इसे देखो, उसे देखो। मजाकिया चुटकुले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें