फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup: एशिया कप में जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं तेज गेंदबाज हर्षित राणा, डीपीएल से तैयारियों को परखा

Mon, 25 Aug 2025 08:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हर्षित भारत ए के लिए अच्छा प्रदर्शन करने के बाद कुछ समय के लिए इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के साथ थे। उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए आखिरी बार इस साल फरवरी में चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था।
विज्ञापन
हर्षित राणा - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा अगले महीने होने वाले एशिया कप में जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। हर्षित का कहना है कि दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) से उन्हें एशिया कप के लिए तैयारी करने का अच्छा मौका मिला है। हर्षित भारत ए के लिए अच्छा प्रदर्शन करने के बाद कुछ समय के लिए इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के साथ थे। उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए आखिरी बार इस साल फरवरी में चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था। 
विज्ञापन

बुमराह के साथ खेलने के लिए उत्सुक हैं हर्षित 
हर्षित ने कहा, ऐसा नहीं था कि मैं अभ्यास से दूर रहा। पिछले 20-25 दिनों में मैंने 12-13 टी20 मैच खेले हैं। डीपीएल के कारण मेरा अभ्यास पूरी तरह से चल रहा है। मेरे लिए सकारात्मक बात है कि मैं मैचों में अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं और कुल मिलाकर मेरा प्रदर्शन अच्छा रहा है। मैं आपको बता नहीं सकता कि जसप्रीत बुमराह भाई का अनुभव कितना काम आता है। उनके साथ खेलना सच में खास है, वह हमारे लिए चीजों को आसान बना देते हैं। वह अगर आसपास हैं तो हम पर दबाव कम होता है।

हर्षित ने कहा, 'मैं धैर्य बनाए रखने की कोशिश करता हूं, भारत की जर्सी पहनना और खेलना हमेशा बहुत रोमांचक होता है। हमारी टीम के पास कमाल की गेंदबाजी इकाई है। मैं परिणाम के बारे में ज्यादा सोचे बिना हर बार अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं।' हर्षित को एशिया कप के शुरुआती मैचों के एकादश में मौका मिलने की संभावना कम है क्योंकि तेज गेंदबाजी में बुमराह का साथ देने के लिए अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

राणा ने अभी तक सिर्फ एक टी20 अंतरराष्ट्रीय खेला है। उन्होंने जनवरी 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ कनकशन सब्स्टीट्यूट (मैच के दौरान चोटिल हुए खिलाड़ी की जगह एकादश में शामिल होना) के तौर पर पदार्पण करते हुए 33 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे। इस साल आईपीएल में उन्होंने 13 मैचों में 15 विकेट लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें