: दुनिया का सबसे अनोखा पक्षी, एक सेकेंड में 80 बार पंख फड़फड़ाता है, उड़ता है उलटा
- फोटो : Adobe Stock
Zara Hatke: धरती पर कई प्रजाति के जीव और जंतु पाए जाते हैं। इनमें सभी जीवों की अलग-अलग विशेषता होती है। यही विशेषता उनकी पहचान होती है। इन जीवों में एक पक्षी भी शामिल है, जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। दरअसल, यह पक्षी उलटा उड़ान भर सकता है।
इस खास पक्षी का नाम हमिंगबर्ड है। यह सिर्फ एक ऐसा पक्षी है, जो पीछे की तरफ, सीधे आगे, बगल में और हवा में मंडराते उल्टा भी उड़ सकता है। अनोखे और लचीले पंखों के कारण यह क्षमता उसके भीतर है। यह पक्षी 180 डिग्री तक घुम सकता है। यह पक्षी देखने में बेहद खूबसूरत होते हैं और तेज रफ्तार में उड़ान भरते हैं।
बताया जाता है कि हमिंग बर्ड सिर्फ एक सेकेंड में 80 बार पंख फड़फड़ा सकते हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इसकी लंबाई पांच से छह सेमी तक होती है और दुनिया की सबसे छोटी पक्षियों में से एक है।
Viral Video: गर्लफ्रेंड को पेट्रोल की टंकी पर बैठाकर बाइक चला रहा था लड़का, वीडियो हुआ वायरल और फिर...
हमिंग बर्ड 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ने में सक्षम है। इसकी खासियत यह है कि सीधा उड़ान भरने के साथ यह उल्टा भी उड़ सकता है। दूसरे पक्षियों में यह खासियत नहीं होती है। सबसे खास बात यह है कि यह पक्षी दिनभर में करीब एक हजार फूलों का रस पी लेता है। पेड़ों की टहनियों पर लटकर सो सकता है।
Video: रेल पटरी पर चल रहा था हाथी और तभी आ गई ट्रेन, फिर लोको पायलट ने किया कुछ ऐसा, तारीफ कर रहे हैं लोग
क्यूबा में खासकर हमिंगबर्ड पाए जाते हैं। इसके अंडे को दुनिया का सबसे छोटा अंडा कहा जाता है। इसके अंडे एक छोटे लाचीदाना के बराबर होते हैं।