स्मृति मंधाना के अर्धशतक के दम पर भारत ने आखिरकार बल्लेबाजी में फार्म हासिल करते हुए ऑस्ट्रेलिया के दिन शनिवार को सात विकेट से हराकर त्रिकोणीय टी-20 श्रृंखला में प्रवेश की उम्मीदें बरकरार रखी हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट पर 173 रन बनाए जिसमें एशले गार्डनर के 57 गेंद में 93 रन शामिल है। मैग लानिंग ने 22 गेंद में 37 रन बनाए ।भारतीय टीम ने लक्ष्य को 19.4 ओवर में हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 28 गेंद में 49 रन और मंधाना ने 48 गेंद में 55 रन बनाए।
174 रन के लक्ष्य को सफलता पूर्वक हासिल करके भारत ने इतिहास भी रच दिया। महिला टी-20 क्रिकेट में यह तीसरा सफलतापूर्वक हासिल किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य रहा
इस जीत के साथ भारत अंकतालिका में इंग्लैंड के बाद दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच रविवार को होने वाले आखिरी लीग मैच से पता चलेगा कि फाइनल किन टीमों के बीच होगा।
दो बार नाकाम रहने के बाद 16 बरस की शेफाली ने भारत को शानदार शुरूआत दी। उसने अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया। मंधाना ने पारी की सूत्रधार की भूमिका निभाई। शेफाली को एलिसे पेरी ने निकोला कारे के हाथों लपकवाया। उसके बाद जेमिमा रौद्रिगेज क्रीज पर आई जिन्होंने 19 गेंद में पांच चौको की मदद से 30 रन बनाए।
मेगान शट ने 13वें ओवर में उन्हें पवेलियन भेजा। कप्तान हरमनप्रीत कौर 20 गेंद में 20 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने मंधाना के साथ 42 रन की साझेदारी की। मंधाना 19वें ओवर में कारे की गेंद पर पगबाधा आउट हुई। इससे पहले आस्ट्रेलियाई पारी का आकर्षण गार्डनर रही,इ जिन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और तीन छक्के लगाए। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने दो विकेट लिए ।