फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: सीमित ओवर की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएगी भारतीय पुरुष टीम, अक्तूबर-नवंबर में होगा दौरा

Sun, 30 Mar 2025 04:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीमित ओवरों की सीरीज 19 अक्तूबर से आठ नवंबर तक होगी। अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया का ध्यान टी20 क्रिकेट पर है।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम से पहले पुरुष क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। पुरुष टीम इस साल के अंत में सीमित ओवरों की सीरीज खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस दौरे की पुष्टि की है। भारतीय पुरुष टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। भारतीय टीम आठ अलग स्थल पर मुकाबले खेलेगी। 
विज्ञापन

19 अक्तूबर से होगी शुरुआत 
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीमित ओवरों की सीरीज 19 अक्तूबर से आठ नवंबर तक होगी। अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया का ध्यान टी20 क्रिकेट पर है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने यह भी बताया कि ऑस्ट्रेलिया टीम न्यूजीलैंड में अक्तूबर में और पाकिस्तान के खिलाफ फरवरी में टी20 सीरीज खेलेगी। पहली बार ऐसा होगा जब ऑस्ट्रेलियाई टीम 2025-26 सीजन में सभी क्षेत्रों में खेलेगी। 

ये भी पढ़ें: India Women: सभी प्रारूपों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी भारतीय महिला टीम, देखें पूरा कार्यक्रम

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के दौरान टूटे थे रिकॉर्ड
भारत 2024-25 में पांच टेस्ट मैच की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद ऑस्ट्रेलिया लौटेगा। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान ऑस्ट्रेलिया में दर्शकों की संख्या के नए रिकॉर्ड बने थे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी टॉड ग्रीनबर्ग ने कहा, हमने पिछली गर्मियों में मैदान पर दर्शकों की संख्या, टीवी पर दर्शकों की संख्या और डिजिटल जुड़ाव के कई रिकॉर्ड तोड़े और हमें विश्वास है कि यह अविश्वसनीय गति पूरे सत्र में जारी रहेगी। हम अपनी सभी सरकारों, आयोजन स्थलों, प्रसारण और वाणिज्यिक भागीदारों के सहयोग और समर्थन के लिए बेहद आभारी हैं जो यह सुनिश्चित करते हैं कि ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय खेल स्टेडियमों में शानदार अनुभव प्रदान करता रहे और पूरे देश में भागीदारी को बढ़ावा दे।
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीमित ओवरों की सीरीज का कार्यक्रम इस प्रकार है...

वनडे सीरीजः
पहला वनडेः 19 अक्तूबर, पर्थ
दूसरा वनडेः 23 अक्तूबर, एडिलेड
तीसरा वनडेः 25 अक्तूबर, सिडनी

टी20 सीरीजः
पहला टी20: 29 अक्तूबर, कैनबरा
दूसरा टी20: 31 अक्तूबर, मेलबर्न
तीसरा टी20: 02 नवंबर, होबार्ट
चौथा टी20: 06 नवंबर, गोल्ड कोस्ट
पांचवां टी20: 08 नवंबर, ब्रिसबेन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें