फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के दौरान सिनेमा हॉल में देख सकेंगे भारत के मैच, INOX ने आईसीसी के साथ किया करार

Wed, 12 Oct 2022 08:35 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईनॉक्स के मल्टीप्लेक्स में भारतीय टीम के सभी ग्रुप मैचों का प्रसारण होगा। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 23 अक्तूबर को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। ग्रुप मैचों के अलावा आईनॉक्स में सेमीफाइनल और फाइनल मैच भी दिखाए जाएंगे।
विज्ञापन
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। वह टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारत के मैचों का आनंद सिनेमा हॉल में ले सकेंगे। टीम इंडिया के मैच आईनॉक्स के मल्टीप्लेक्स में दिखाए जाएंगे। इसके लिए आईनॉक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के साथ करार किया है। मंगलवार (11 अक्तूबर) को आईनॉक्स लेजर लिमिटेड ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


करार के मुताबिक आईनॉक्स के मल्टीप्लेक्स में भारतीय टीम के सभी ग्रुप मैचों का प्रसारण होगा। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 23 अक्तूबर को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। ग्रुप मैचों के अलावा आईनॉक्स में सेमीफाइनल और फाइनल मैच भी दिखाए जाएंगे। कंपनी ने अपने बयान में कहा, ''देशभर के 25 से अधघिक शहरों में आईनॉक्स के मल्टीप्लेक्स में टीम इंडिया के सभी मैचों का प्रसारण किया जाएगा।''

आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप का आठवां संस्करण 16 अक्तूबर से शुरू होगा। पहले राउंड के बाद सुपर-12 के मुकाबले 22 अक्तूबर से शुरू होंगे। फाइनल मुकाबला 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IND vs SA Photos: मैच के दौरान मैदान में घुसा कुत्ता, आपस में भिड़े अफ्रीकी खिलाड़ी, देखें मैच के रोमांचक पल

आईनॉक्स लीजर के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर आनंद विशाल ने कहा, "सिनेमाघरों में क्रिकेट की स्क्रीनिंग करके हम अपने देश में सबसे पसंदीदा खेल यानी क्रिकेट के साथ विशाल स्क्रीन अनुभव और आवाज के रोमांच को एक साथ ला रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप का उत्साह और उसकी भावनाएं जुड़ जाएंगी।"

आईनॉक्स के देश में 165 मल्टीप्लेक्स हैं। वह 74 शहरों में 705 स्क्रीन पर फिल्मों को दिखाता है। पूरे भारत में इसकी सीटों की संख्या 1.57 लाख है। इस साल मार्च में आईनॉक्स लीजर और पीवीआर ने विलय की घोषणा की थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: BCCI New President: रोजर बिन्नी ने बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा, निर्विरोध जीत सकते हैं चुनाव

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह। (जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट की घोषणा अभी नहीं हुई है।)

स्टैंडबाय खिलाड़ी: मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें