फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने गंवाया एमर्जिंग एशिया कप का खिताब, फाइनल में श्रीलंका से मिली हार

Sat, 15 Dec 2018 06:22 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
sri lanka emerging team
विज्ञापन

एमर्जिंग एशिया टीम्स कप के फाइनल में श्रीलंका ने इंडिया को 3 रन से मात देकर खिताब पर कब्जा जमाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली श्रीलंकाई टीम ने भारत के सामने 271 रन का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में भारतीय टीम निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 270 रन ही बना सकी।

विज्ञापन


भारत की तरफ से जयंत यादव ने सर्वाधिक 71 रन की पारी खेली। 85 गेंदों का सामना करने वाले जयंत ने अपनी इस पारी में पांच चौके जड़े। इसके अलावा शम्स मुलानी (46) नीतीश राणा (40) और रुतुराज गायकवाड़ (31) रन का योगदान दिया। श्रीलंकाई गेंदबाजी की बात करें तो दास गुनारत्ने ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। इसके अलावा जयसूरिया और अंबुदेनिया के खाते में भी 2-2 विकेट आए।

इसस पहले लगातार शानदार फॉर्म में चल रहे कामिन्डू मेंडिस की अर्धशतकीय पारी के दम पर श्रीलंका ने इमर्जिंग एशिया कप फाइनल मैच में भारत के खिलाफ 270/7 का स्कोर बनाया। मेंडिस ने 55 गेंदो पर 4 चौकों और एक छक्के की मदद से 61 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन


मेंडिस के अलावा सलामी बल्लेबाज हसिथ बोयागोडा ने भी 62 गेंदो पर 54 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। जिसके दम पर श्रीलंका ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 270 रन बनाए और भारत के सामने जीत के लिए 271 रनों का लक्ष्य रखा। भारत की ओर से अंकित राजपूत ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें