फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयवर्गीय ने हटाया विवादित ट्वीट, कांग्रेस ने खोल दिया था मोर्चा

Sat, 15 Dec 2018 06:05 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
Kailash Vijayvargiya - फोटो : PTI
विज्ञापन

बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने चुनावी शिकस्त की तिलमिलाहट में जो ट्वीट किया था उस पर सियासत तो सुलगनी ही थी। इसीलिए उस विवादित ट्वीट को अब डीलीट कर दिया गया है। 

विज्ञापन


विजयवर्गीय ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर पर ताना कसते हुए एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था- विदेशी स्त्री से उत्पन्न संतान कभी देश हित और राष्ट्र प्रेम का अनुगामी नहीं हो सकता। 

विज्ञापन



विजयवर्गीय के इस ट्वीट पर जैसे ही कांग्रेस ने पलटवार किया और लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दीं तो बीजेपी नेता ने अपना ट्वीट डीलीट कर दिया। कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा ने ट्वीट के माध्यम से ही जवाब दिया। राधिका ने लिखा- कायम रहिए ऐसी बातें बोलने में...ऐसे ही रोज देश की जनता को बीजेपी का चाल-चरित्र-चेहरा दिखाते रहिए। अभी तो सिर्फ 5 राज्यों में 0/5 मिला है, कुछ महीनों की बात है बस, देश की जनता बखूबी जवाब देने वाली है।' 
विज्ञापन

 


गौरतलब है कि हाल में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मध्यप्रदेश में भी सत्ता गंवानी पड़ी है। जाहिर तौर पर विजयवर्गीय के ट्वीट को पार्टी की चुनाव में हुई हार से जोड़कर देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें