भारतीय महिला क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप में पहली बार खिताब जीतने उतरेगी। दक्षिण अफ्रीका में टूर्नामेंट का आगाज 10 फरवरी को है। टीम इंडिया पिछली बार फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार गई थी। इस पर हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में देश को ट्रॉफी का इंतजार है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 12 फरवरी को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगी।
2007 में पहली बार टी20 विश्व कप का आगाज हुआ था। तब सिर्फ पुरुष टीमों का टूर्नामेंट हुआ था। इसके दो साल बाद पहली बार महिला टी20 विश्व कप का आयोजन किया गया। इंग्लैंड ने पहले संस्करण की मेजबानी की थी। उसने खिताब पर कब्जा भी किया था। अब तक सात बार इस टूर्नामेंट का आयोजन हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम रही है। उसने सर्वाधिक पांच बार खिताब जीते हैं।
अब तक के चैंपियन
| साल |
मेजबान |
विजेता |
उपविजेता |
| 2009 |
इंग्लैंड |
इंग्लैंड |
न्यूजीलैंड |
| 2010 |
वेस्टइंडीज |
ऑस्ट्रेलिया |
न्यूजीलैंड |
| 2012 |
श्रीलंका |
ऑस्ट्रेलिया |
इंग्लैंड |
| 2014 |
बांग्लादेश |
ऑस्ट्रेलिया |
इंग्लैंड |
| 2016 |
भारत |
वेस्टइंडीज |
ऑस्ट्रेलिया |
| 2018 |
वेस्टइंडीज |
ऑस्ट्रेलिया |
इंग्लैंड |
| 2020 |
ऑस्ट्रेलिया |
ऑस्ट्रेलिया |
भारत |
10 टीमों को कितने ग्रुप में बांटा गया?
इस बार टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 10 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप-ए में दक्षिण अफ्रीका के साथ ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड है। ग्रुप-बी में भारत के साथ इंग्लैंड, आयरलैंड, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज है।
भारत के मुकाबले कब-कब खेले जाएंगे?
भारत टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत केपटाउन में 12 फरवरी को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। उसके बाद 15 फरवरी को इसी मैदान पर वेस्टइंडीज से मुकाबला होगा। 18 और 20 फरवरी को पोर्ट एलिजाबेथ में क्रमश: इंग्लैंड और आयरलैंड से मैच होगा।