फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पहले से और ज्यादा खतरनाक हुए युवराज सिंह, 20 गेंदों में खेली 49 रन की धुआंधार पारी

Wed, 17 Mar 2021 08:54 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
युवराज सिंह - फोटो : social media
विज्ञापन

'सिक्सर किंग' के नाम से मशहूर टीम इंडिया के पूर्व आक्रामक बल्लेबाज युवराज सिंह ने बुधवार को रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आतिशी पारी खेली। उन्होंने वेस्टइंडीज लीजेंड्स के गेंदबाज महेंद्र नागामोटो के ओवर में छक्कों की हैट्रिक लगाई। युवराज से 19वें ओवर में यह कमाल किया। इस ओवर में उन्होंने चार छक्के लगाए। नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए युवराज सिंह ने 20 गेंदों में 49 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।  

विज्ञापन

 
वीडियो:


पिछले मैच में युवराज ने लगाए थे चार गेंदों में चार छक्के
बता दें कि इससे पहले दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स के खिलाफ पिछले मैच में युवराज ने अफ्रीकी गेंदबाज जेंडर डी ब्रुइन के ओवर में चार गेंदों में चार शानदार छक्के लगाए थे। 21 गेंदों में उन्होंने शानदार अर्धशतक जड़ा था। 22 गेंदों में 52 रन बनाकर वह नाबाद रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें