फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Womens U19 T20 WC: भारत की लगातार तीसरी जीत, स्कॉटलैंड को 83 रन से हराया, सुपर सिक्स में जगह बनाई

Thu, 19 Jan 2023 10:17 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेनोनी

सार

इस मैच में श्वेता सेहरावत की जगह गोंगाडी तृषा ने शेफाली के साथ पारी की शुरुआत की और उन्होंने 51 गेंद में 57 रन बनाए।
विज्ञापन
भारतीय महिला अंडर-19 टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने सुपर सिक्स राउंड में जगह बना ली है। भारत ने अपने तीसरे और आखिरी ग्रुप मैच में स्कॉटलैंड को 83 रन से हराया। इस टूर्नामेंट में यह भारत की लगातार तीसरी जीत है और टूर्नामेंट में यह टीम अब तक अजेय बनी हुई है। इस मैच में भारत के लिए मन्नत कश्यप, अर्चना देवी सिंह और सोनम यादव की स्पिन तिकड़ी ने शानदार गेंदबाजी की।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान शेफाली दूसरे ओवर में ही एक रन बनाकर आउट हो गईं। इस मैच में श्वेता सेहरावत की जगह गोंगाडी तृषा ने शेफाली के साथ पारी की शुरुआत की और उन्होंने 51 गेंद में 57 रन बनाए। श्वेता ने इस मैच में निचले क्रम में कमाल किया और अंत में 10 गेंद में नाबाद 31 रन बनाकर भारत का स्कोर चार विकेट पर 149 रन तक पहुंचा दिया। ऋचा घोष ने इस मैच में अपने स्वभाव के विपरीत बल्लेबाजी की और 35 गेंद में 33 रन बनाए।

150 रन का पीछा करते हुए स्कॉटलैंड की टीम कभी लय में नहीं दिखी। सलामी जोड़ी को छोड़कर टीम की कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाई। 24 रन बनाने वाली डार्सी कार्टर टीम की सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहीं। बाएं हाथ की स्पिनर मन्नत ने चार ओवर में 12 रन देकर चार विकेट झटके, जबकि ऑफ स्पिनर अर्चना देवी ने 14 रन देकर तीन विकेट हासिल किये। इससे भारत ने स्कॉटलैंड की टीम को 13.1 ओवर में 66 रन पर समेट दिया और जीत की हैट्रिक करने के साथ अपना सुपर सिक्स स्थान पक्का किया।
विज्ञापन


पंद्रह वर्षीय सोनम ने 1.1 ओवर में दो रन देकर एक विकेट झटका। इससे भारत ग्रुप डी में छह अंक लेकर शीर्ष पर रहा। इससे पहले भारत ने दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात को हराया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें