फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND-W vs SA-W T20 Live Streaming: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उतरेगी भारतीय महिला टीम, जानें कब-कहां देखें मैच

Wed, 18 Jan 2023 11:02 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ईस्ट लंदन

सार

India-W vs South Africa-W (IND-W vs SA-W) 2022 4Th T20 Live Streaming, Telecast: कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारत को अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 1-4 से करारी हार का सामना करना पड़ा था और भारतीय टीम का प्रदर्शन सभी विभागों में खराब रहा था।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम की नजरें गुरुवार (19 जनवरी) को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 त्रिकोणीय सीरीज (Womens T20I Tri-Series) में जीत के साथ आगाज करने पर रहेगी। भारतीय टीम इस सीरीज के जरिये अपने सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारत को अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 1-4 से करारी हार का सामना करना पड़ा था और भारतीय टीम का प्रदर्शन सभी विभागों में खराब रहा था।
विज्ञापन

त्रिकोणीय सीरीज में तीसरी टीम वेस्टइंडीज है। दक्षिण अफ्रीका में 10 फरवरी से शुरू होने वाले टी-20 विश्वकप के लिए टीम को काफी काम करना है जिसमें गेंदबाजी में सुधार काफी महत्वपूर्ण है। अनुभवी गेंदबाज झूलन गोस्वामी के संन्यास लेने के बाद भारत का युवा गेंदबाजी आक्रमण अभी संघर्ष कर रहा है। इस टीम में 15 महीने के बाद अनुभवी तेज गेंदबाज शिखा पांडे की वापसी हुई है। टीम को उनसे अच्छे प्रदर्शन की आस रहेगी।

यह सीरीज भारत को विश्वकप से पहले रणनीतियों और विभिन्न संयोजनों को आजमाने का अवसर देगी। चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से बाहर होने वाली तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकार की भी वापसी हुई है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई सुने लूस कर रही हैं।

आइए जानते हैं प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

कब है महिला क्रिकेट में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच?

भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम के बीच पहला टी20 मैच 19 जनवरी यानी गुरुवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह मैच?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह टी20 मैच दक्षिण अफ्रीका के ईस्ट लंदन के बुफैलो पार्क में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह मैच?
भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम के बीच पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे से खेला जाएगा।
 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
त्रिकोणीय सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।
विज्ञापन

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार (Hotstar) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें