फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में पांच टेस्ट के बदले चार ही टेस्ट कराए जाएंगे: गांगुली

Tue, 24 Nov 2020 10:58 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम भारत
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि इंग्लैंड के अगले साल होने वाले भारत दौरे में सीमित ओवर की श्रृंखला को शामिल करने के लिए नियमित पांच के बजाय चार टेस्ट कराए जाएंगे।

विज्ञापन


गांगुली ने एक ऑनलाइन कार्यक्रम में बात करते हुए फरवरी-मार्च में होने वाली श्रृंखला के कार्यक्रम की पुष्टि की। उन्होंने कहा, 'इंग्लैंड चार टेस्ट मैचों, तीन वनडे और पांच टी-20 के लिए भारत का दौरा कर रहा है, द्विपक्षीय श्रृंखला कराना काफी आसान है क्योंकि इसमें लोगों की संख्या कम होती है।'


उन्होंने कहा, 'जब इसमें आठ टीमें, नौ टीमें, 10 टीमें होती हैं तो यह और अधिक मुश्किल हो जाता है। हमें परिस्थितियों का आकलन करते रहना होगा क्योंकि काफी लोग दूसरी ‘वेव’ की बात कर रहे हैं।'
विज्ञापन


बता दें कि सीमित ओवर की श्रृंखला में पहले तीन टी-20 और इतने ही वनडे शामिल थे, जिसका आयोजन इस साल सितंबर में किया जाना था लेकिन इसे महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था। संशोधित कार्यक्रम में टी-20 मैचों की संख्या को बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन


बोर्ड ने भारत में अगले साल अक्तूबर-नवंबर में होने वाले विश्व टी-20 को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें