फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के पास नंबर वन बनने का मौका

Wed, 19 Dec 2012 11:41 PM IST
दुबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के पास इंग्लैंड के खिलाफ दो ट्वंटी-20 मैचों की सीरीज जीतकर आईसीसी टी-20 विश्व रैंकिंग में नंबर वन टीम बनने का बेहतरीन मौका है। भारतीय टीम को इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान के साथ भी दो टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। भारत के अभी 120 रेटिंग अंक हैं और यदि वे चारों टी-20 मैच जीत जाते हैं तो उसे 12 अंक हासिल होंगे।
विज्ञापन


इस तरह भारत अभी टॉप पर काबिज श्रीलंका (127) और दूसरे स्थान पर स्थित वेस्ट इंडीज (122) से आगे होने के साथ विश्व रैंकिंग में पहली बार नंबर वन पायदान तक पहुंच जाएगा। यदि भारत इनमें से एक मैच हार जाता है तो वह नंबर दो स्थान पर रहकर साल 2012 का अंत करेगा। लेकिन यदि टीम इंडिया चारों मैच हार जाती है तो वह 106 अंक के साथ सातवें स्थान पर लुढ़क जाएगी।   
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें