फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZvIND: गलती पर गलती और करोड़ों का नुकसान, नहीं सुधर रही टीम इंडिया

Thu, 06 Feb 2020 08:02 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया एक ही गलती बार-बार दोहरा रही है और अपना करोड़ों का नुकसान भी करवा रही है। जी हां, पहले वन-डे में मिली हार के साथ-साथ टीम इंडिया पर स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना भी लगाया गया है। टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वन-डे में स्लो ओवर रेट के लिए मैच फीस का 80 फीसदी जुर्माने के तौर पर देना होगा। 
 
विज्ञापन

2 of 5
टीम इंडिया - फोटो : BCCI Twitter
दरअसल, टीम इंडिया ने तय समय तक अपना ओवर पूरा नहीं किया और चार ओवर पीछे रह गए, जिसके चलते टीम पर ये जुर्माना लगाया गया। आइसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के मुताबिक खिलाड़ी और खिलाड़ी के सपोर्ट स्टाफ पर स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
तय वक्त के बाद हर ओवर के लिए खिलाड़ियों पर 20 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगता है। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली ने इस गलती को मान लिया और स्वीकार कर लिया कि टीम तय वक्त में अपने ओवर पूरे नहीं कर पाई। 

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
हालांकि, इस मामने में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आईसीसी के इस आरोप को स्वीकार लिया है। टीम इंडिया पर ये आरोप ऑन फील्ड अंपायर शॉन हैग व लैंग्टन लुसेरे के अलावा थर्ड अंपायर ब्रुस ऑक्सफोर्ड और फोर्थ अंपायर क्रिस ब्राउन ने लगाए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीम इंडिया - फोटो : social media
इससे पहले भी टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे व पांचवें टी-20 मुकाबले में स्लो ओवर रेट के लिए मैच फीस का क्रमशः 40 और 20 फीसदी जुर्माना लगा था। टीम इंडिया ने उस मैच में सुपर ओवर में जीत हासिल की और 4-0 से सीरीज में बढ़त बना ली थी। वहीं, आखिरी मैच में टीम इंडिया ने कीवियों को सात रन से हराकर पांच मैचों की टी-20 सीरीज 5-0 से जीत दर्ज की थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें