फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया विदेश में, यहां एक और सीरीज का हो गया ऐलान

Fri, 15 Jul 2016 06:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विराट कोहली
विज्ञापन
टीम इंडिया इस समय वेस्टइंडीज के दौरे पर है और टेस्ट सीरीज खेलने से पहले अपनी तैयारियों को फाइनल टच देने में जुटी हुई है, लेकिन इस बीच उसके एक और सीरीज के कार्यक्रम का ऐलान हो गया है।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के दौरे से लौटने के बाद टीम इंडिया को घर में लगातार टेस्ट सीरीज खेलने हैं। न्यूजीलैंड के साथ घरेलू सीरीज खेलने के बाद भारत को इंग्लैंड की मेजबानी करनी होगी। 

बीसीसीआई ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ क्रिसमस से पहले होने वाले 5 मैचों की सीरीज का कार्यक्रम तय कर दिया। क्रिसमस के बाद नए साल पर दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज के बाद 3 टी-20 मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी।
विज्ञापन


इंग्लैंड क्रिकेट के निदेशक एंड्रयू स्ट्रॉस ने कहा, "यह तय किया गया है कि 1984-85 के बाद पहली बार भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। एलिस्टर कुक और उनके खिलाड़ियों के पास बेहद शानदार मौका रहेगा कि 2012 में भारत दौरे के दौरान मिली जीत को फिर से दोहराएं।"

इस पर वीडियो संदेश के जरिए भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा, "दोनों टीमें संघर्षपूर्ण क्रिकेट खेलना पसंद करती हैं। इंग्लैंड दुनिया की बेहतरीन टीमों में से एक है और घर में हम लोग एक बेहद शानदार क्रिकेट खेलेंगे।"
विज्ञापन

दो हिस्से में होगा इंग्लैंड का भारत दौरा, नए साल में वनडे और टी-20

इंग्लैंड के भारत दौरे के कार्यक्रम को दो तरह से तैयार किया गया है। टेस्ट सीरीज 20 को खत्म होगी और फिर इंग्लैंड की टीम वापस स्वदेश लौट जाएगी। क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के बाद इंग्लैंड की टीम भारत का दौरा फिर से करेगी। और नए साल पर सीमित ओवरों के 2 सीरीज खेली जाएंगी।

विशाखापत्ननम पहली बार टेस्ट मैचों की मेजबानी करेगा जो सीरीज का दूसरा मैच होगा।  

कार्यक्रम का पूर्ण विवरण इस तरह से है। 

पहला टेस्ट, 9-13 नवंबर, राजकोट।
दूसरा टेस्ट, 17-21 नवंबर, विशाखापत्ननम।
तीसरा टेस्ट, 26-30 नवंबर, मोहाली।
चौथा टेस्ट, 8-12 दिसंबर, मुंबई।
पांचवां टेस्ट, 16-20 दिसंबर चेन्नई।

10 जनवरी, पहला एकदिवसीय वार्मअप मैच मुंबई।
12 जनवरी, दूसरा एकदिवसीय वार्मअप मैच मुंबई।

वनडे सीरीज, 2017
15 जनवरी, पहला वनडे मैच, पुणे।
19 जनवरी, दूसरा वनडे मैच, कटक।
22 जनवरी, तीसरा वनडे मैच, कोलकाता।

T-20 सीरीज, 2017
26 जनवरी, पहला टी-20 मैच, कानपुर।
29 जनवरी, दूसरा टी-20 मैच, नागपुर।
1 फरवरी, तीसरा टी-20 मैच, बंगलुरू।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें