फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvENG: आखिरी तीन टी-20 मैचों में दर्शकों की एंट्री बैन, टिकट का पैसा होगा रिफंड

Tue, 16 Mar 2021 08:56 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी स्टेडियम - फोटो : twitter@ICC
विज्ञापन

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज के बाकी बचे मुकाबले में दर्शकों को एंट्री नहीं दी जाएगी। गुजरात क्रिकेट संघ ने सोमवार को इस संबंध में जानकारी दी। जीसीए के मुताबिक यह फैसला कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया गया है।   

विज्ञापन


जीसीए के उपाध्यक्ष धनराज नाथवानी ने तीसरे टी-20 से ठीक एक दिन पहले बयान जारी कर कहा कि 16, 18 और 20 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले तीन टी-20 मुकाबले दर्शकों के बगैर खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे। जिन लोगों ने इन मैचों के टिकट खरीदे थे, उन्हें पैसे रिफंड कर दिए जाएंगे।
 


क्रिकेट संघ ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा, 'कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए जीसीए ने फैसला किया है कि भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले तीन टी-20 मुकाबले खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे और दर्शकों को उनके पैसे नियमों के तहत वापस कर दिए जाएंगे।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में 50 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम में जाने की मंजूरी दी गई थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। बात करें सीरीज की तो भारत और इंग्लैंड की टीम एक-एक मुकाबले जीतकर सीरीज में बराबरी पर है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें