फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका को चार विकेट से हराकर भारतीय एमर्जिंग टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक

Mon, 10 Dec 2018 07:55 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
cricket ball
विज्ञापन

युवा बल्लेबाज हिम्मत सिंह (126) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत भारतीय एमर्जिंग टीम ने एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) एकदिवसीय एमर्जिंग टीम कप के ग्रुप ए में श्रीलंका को चार विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत से शीर्ष स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई एमर्जिंग टीम ने भारत को जीत के लिए 261 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में भारतीय टीम ने 15 गेंदें शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम इंडिया की तरफ से हिम्मत सिंह ने 140 गेंद में 12 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 126 रन की दमदार पारी खेली। सिंह ने सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ (67) के साथ तीसरे विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी भी की।

इससे पहले श्रीलंका की टीम शिवम मावी (62 रन पर तीन विकेट) और एम प्रसिद्ध कृष्णा (47 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 260 रन ही बना सकी। श्रीलंका की तरफ से अविष्का फर्नांडो ने सर्वाधिक 80 रन बनाए जबकि असेला गुणारत्ने ने 64 गेंद में नाबाद 67 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 250 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही जब तेज गेंदबाज असित फर्नांडो (20 रन पर दो विकेट) ने 20 रन तक ही सलामी बल्लेबाज अथर्वत तायडे (00) और नितीश राणा (13) को पवेलियन भेज दिया। सिंह और गायकवाड़ ने इसके बाद शतकीय साझेदारी करके भारत को मुश्किल हालात से उबारा। बायें हाथ के स्पिनर लसिथ अंबुलदेनिया ने गायकवाड़ को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। सिंह और दीपक हुड्डा (26) ने इसके बाद टीम का स्कोर तीन विकेट पर 209 रन तक पहुंचाया।

सिंह ने शेहान मधुशंका की गेंद पर एक रन के साथ 117 गेंद में अपने लिस्ट ए करियर का दूसरा शतक पूरा किया। कामिंदु मेंडिस (51 रन पर तीन विकेट) ने इस बीच हुड्डा, सिमरन सिंह (03) और जयंत यादव (09) को पवेलियन भेजा लेकिन सिंह ने एक छोर संभाले रखा और शम्स मुलानी (नाबाद 11) के साथ मिलकर टीम को जीत दिला दी।

इस जीत से भारत ग्रुप ए में अपने तीनों जीतकर छह अंक के साथ शीर्ष पर रहा। श्रीलंका ने तीन मैचों में दो जीत से चार अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। अफगानिस्तान की एमर्जिंग टीम ने आज ओमान की एमर्जिंग टीम को 112 रन से हराया लेकिन ये दोनों ही टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही। ग्रुप बी में पाकिस्तान और बांग्लादेश ने चार-चार अंक जुटाए और सेमीफाइनल में जगह बनाई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें