फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेस के शतक से नहीं, बल्कि इस ‘शतक’ ने छीना भारत से मैच

Fri, 05 Aug 2016 10:59 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : getty
विज्ञापन
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट ड्रॉ हो गया। दूसरी पारी में भारत वेस्टइंडीज को ऑलआउट नहीं कर सका। मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा ने कैरेबियाई टीम के टॉप ऑर्डर की धज्जियां उड़ा दीं। मगर उनके मध्यक्रम ने भारत को पांचवे दिन जीत से दूर रखा।
विज्ञापन


हालांकि ड्रॉ के बावजूद भारत सीरीज में 1-0 से आगे हैं। रॉस्टन चेस ने शतक लगाकर भारत को जीत से दूर रखा। इसके अलावा चेस ने पांच विकेट भी लिए। भारत के लिए लोकेश राहुल और अजिंक्य रहाणे ने शतक बनाया।

हालांकि टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले इस ड्रॉ का जिम्मेदार चेस के 137 रनों को नहीं मानते। उनके अनुसार भारत किसी और ही ‘शतक’ के चलते मैच नहीं जीत सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसका था वो 'शतक', जिसके चलते नहीं आया नतीजा

अनिल कुंबले और विराट कोहली - फोटो : PTI
कुंबले के अनुसार 100 से भी ज्यादा ओवर धुल जाने के कारण भारत नहीं जीत सका। बारिश से प्रभावित इस मैच में करीब 100 से भी ज्यादा ओवर नहीं फेंके गए, जिसके चलते मैच का नतीजा नहीं आ सका और वेस्टइंडीज ड्रॉ कराने में सफल रहा।

मोहम्मद शमी की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने विंडीज टीम के टॉप ऑर्डर को जल्दी पवेलियन भेज दिया। चौथे दिन दो सेशन का खेल धुल गया। इसके अलावा आखरी दिन भी काफी ओवर बारिश के चलते नहीं पाए।

कुंबले ने कहा, “हम इस मैच को जीतना चाहते थे। हम अच्छी स्थिति में थे, मगर वेस्टइंडीज टीम ने अच्छा खेल दिखाया। इसका नतीजा ड्रॉ रहा।”

इससे पहले भारत ने वेस्टइंडीज को पहली पारी में 196 रनों पर ऑल आउट कर दिया था। भारत ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 500 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। भारत के पास 300 से ज्यादा की लीड थी, और दूसरी पारी में वेस्टइंडीज ने 46 रनों पर ही 4 विकेट खो दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें