बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद मुंबई में 70 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय से ब्लड कैंसर से पीड़ित थे। पंजाब के गुरदासपुर से भाजपा सांसद खन्ना ने एचएन रिलायंस अस्पताल में सुबह 11:30 बजे अंतिम सांसे लीं। जिसके बाद देश की तमाम हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
बॉलीवुड के इस स्टार को फिल्मों के साथ-साथ क्रिकेट से भी बड़ा लगाव था। क्रिकेट देखना और खेलना उन्हें बेहद पसंद था। भारतीय क्रिकेट की तमाम हस्तियों ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।
मास्टर बलास्टर सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर कहा कि 'दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उनके परिवार के लिए मेरी संवेदनाएं।'
Deeply saddened to hear about the loss of legendary actor #VinodKhanna ji. My condolences to the family. RIP— sachin tendulkar (@sachin_rt) April 27, 2017
वहीं मौहम्मद कैफ ने कहा कि भारत के लिए अविश्वसनीय नुकसान! एक अद्भुत और खुशहाल शख्स के निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।'
Unbelievable loss. Deepest condolences on the passing away of a wonderful man and such a jubilant being #VinodKhanna ji.
RIP. pic.twitter.com/jkx0m2cOJa— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) April 27, 2017
वहीं अक्सर अपने ट्वीट से सुर्खियों में बने रहने वाले पूर्व क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग ने कहा 'बॉलीवुड के करिश्माई कलाकारों में से एक विनोद खन्ना के निधन पर हार्दिक संवेदनाएं।'
Heartfelt condolences on the passing away of one of the most charismatic actors #VinodKhanna ji.
Om Shanti !— Virender Sehwag (@virendersehwag) April 27, 2017
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने ट्वीट कर कहा 'विनोद खन्ना को कई यादों के लिए धन्यवाद! भारतीय सिनेमा में आपके योगदान कभी भी नहीं भुलाया जा सकेगा।
RIP Vinod Khanna. Thank you for the many memories!
Your contribution to Indian cinema will never be forgotten.— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) April 27, 2017
बता दें, विनोद खन्ना ने अपने फिल्मी सफर की शुरूआत साल 1968 मे आई फिल्म 'मन का मीत' से की, जिसमें उन्होंने एक खलनायक की भूमिका निभाई थी और बाद में एक दिग्गज अभिनेता के रूप में उन्होंने अपनी पहचान बनाई।