विश्व कप के दिशा निर्देश के मुताबिक प्रत्येक टीम को 23 अप्रैल से पहले अपना तय स्क्वॉड भेजना है। टीमों को अगर अपनी 15 सदस्यीय टीम में किसी प्रकार का बदलाव करना है तो टूर्नामेंट की शुरुआत से एक सप्ताह पहले ही इस बारे में बताना होगा। इसके बाद आईसीसी की इवेंट तकनीकी समिति इन बदलावों को स्वीकृति देती है तभी ये परिवर्तन हो सकेंगे।
माना जा रहा है कि सिलेक्शन कमिटी को विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक और ऑलराउडंर विजय शंकर के नामों पर माथापच्ची करनी पड़ सकती है। बाकी की तस्वीर लगभग तय हैं। बीसीसीआई द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस कॉन्फ्रेंस में खिलाड़ियों के नामों की घोषणा के दौरान बीसीसीआई के सचिव अमिताभ चौधरी और सिलेक्शन कमिटी के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।
बता दें इस बार विश्व कप राउंड रॉबिन तरीके से खेला जाएगा। यानी हर टीम बाकी सब टीमों से मैच खेलेगी और राउंड रॉबिन के बाद चोटी की चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगीं। इस टूर्नमेंट में भारतीय टीम 5 मई को साउथ अफ्रीका के खिलाफ साउथहैम्पटन से अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जबकि 9 जुलाई को टीम इंडिया श्री लंका के खिलाफ हेंडिग्ले में अपना अंतिम (9वां मैच) रांउड रॉबिन मैच खेलेगी।