फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर निकले कंगारू, एक मैच गंवाते ही टीम इंडिया के सामने बिछा दिया तेज विकेट का जाल

Thu, 13 Dec 2018 11:41 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
perth pitch
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार से पर्थ में खेला जाएगा। वहीं, दोनों टीमों के मैदान पर उतरने से पहले पिच क्यूरेटर ने बता दिया है कि यह पिच एडिलेड तरह नहीं रहने वाला है। पिच पर हल्की घास छोड़ी गई है जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिलना तय है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Adelaide pitch
पिच के क्यूरेटर ब्रेट सिप्थॉर्प की मानें तो पिच पर तेज गति और उछाल बल्लेबाजों के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। उन्होंने कहा कि यहां बल्ले और गेंद के बीच जबर्दस्त संतुलन देखने को मिलेगा। पिछले दौरों पर यहां आई भारतीय टीमों को उछाल की वजह से काफी नुकसान भी झेलना पड़ा है।
विज्ञापन

3 of 5
क्रिकेट पिच
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सिप्थॉर्प के हवाले से कहा, 'हमें तेज और उछालभरी पिच तैयार करने को कहा गया है। और हम जितना हो सके तेज और उछालभरी पिच बनाने की कोशिश कर रहे हैं।'  पर्थ स्टेडियम में खेले गए एक घरेलू मैच में 40 में से 32 विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए थे।

4 of 5
virat kohli records
क्यूरेटर की मानें तो यह पिच बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजी आक्रमण के लिए अच्छी है, लेकिन तापमान खिलाड़ियों को परेशान कर सकता है।  शुक्रवार को पर्थ का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है और हवा के बावजूद मौसम की तपिश परेशान कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aus vs ind toss
मैच में टॉस जीतने वाली टीम हरी विकेट देखकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है, लेकिन ऐसा करने से पहले तापमान को ध्यान में रखना भी जरूरी है। रफ्तार और बाउंस के अलावा यह भी देखना होगा कि यह यह पिच कितनी देर तक इतना तापमान झेल पाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें