फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत कर सकता है चैंपियंस ट्राफी का बहिष्कार

Mon, 13 May 2013 05:06 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मण शिवारामाकृष्णन की आईसीसी की किकेट समिति में चुने जाने को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक नए घटनाक्रम के तहत ऐसी खबरें आ रही हैं कि भारत अगले महीने इंग्लैंड में होने वाले चैपिंयंस ट्राफी का बहिष्कार भी कर सकता है।
विज्ञापन


फिका द्वारा शिवारामाकृष्णन की नियुक्ति का लगातार विरोध किए जाने और मामले में जांच की मांग से क्षुब्ध बीसीसीआई चैंपियंस ट्राफी से हटने का मन बना सकती है।

हालांकि बीसीसीआई ने सोमवार को आईसीसी की इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी में टीम इंडिया के नहीं शामिल होने की अटकलों को खारिज कर दिया है। भारतीय बोर्ड ने इसका खंडन करते हुए कहा है कि भारत के चैंपियंस ट्रॉफी से हटने का सवाल ही नहीं उठता है और टीम इंडिया इस प्रतियोगिता में शिरकत करेगी।
विज्ञापन


इस मामले में बीसीसीआई को एशियाई देशों पाकिस्तान और श्रीलंका का भी समर्थन मिल गया है।

श्रीलंका क्रिकेट के सचिव निशांता रणतुंगा ने कहा,"यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण होता है जब किसी एशियाई या किसी भारतीय पर कोई आरोप लगता है। लक्ष्मण क्रिकेट समिति में आए हैं। हम उनकी क्रिकेट योग्यता को देखते हैं।"

इससे पहले यह खबर आई थी कि आईसीसी की गर्वनिंग बॉडी में एल शिवरामाकृष्णन को खिलाडियों का प्रतिनिधि नियुक्त करने का विवाद गहराता गया है और रिपोर्ट के मुताबिक अगर यह विवाद समय रहते हल नहीं हुआ तो भारतीय क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफी से किनारा कर सकती है और इस बाबत बीसीसीआई के धमकी देने की भी खबर थी।

चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मुकाबला 6 जून को कार्डिफ में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। भारत ग्रुप बी में इसके बाद 11 जून को ओवल,लंदन में वेस्टइंडीज से और 15 जून को एजबेस्टन बर्मिंघम में अपने आखिरी ग्रुप मैच में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से भिड़ेगा।

ऑस्ट्रेलिया,न्यूजीलैंड,दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका ग्रुप ए में हैं। प्रत्येक ग्रुप से चोटी पर रहने वाली दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी जो 19 और 20 जून को होंगे। फाइनल 23 जून को एजबेस्टन में खेला जाएगा। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 मार्च को 4 टेस्ट मैचों की सीरीज समाप्त होने के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें