फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे में पड़ सकती है भारत की बादशाहत

Fri, 08 Mar 2013 07:27 PM IST
दुबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका यदि रविवार से शुरू हो रही पांच मैचों की सीरीज में पाकिस्तान को हरा देता है तो आईसीसी वन-डे रैंकिंग में भारत को शीर्ष स्थान से हटा देगा। दक्षिण अफ्रीका अभी चौथे स्थान पर है लेकिन पांचों मैच जीतने पर भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया से आगे निकल जाएगा।
विज्ञापन


ऐसा करने पर वह वन-डे शील्ड और 1,75,000 डॉलर भी हासिल कर लेगा क्योंकि शीर्ष तीन टीमों को एक अप्रैल की कट ऑफ तारीख तक कोई वन-डे नहीं खेलना है, जिससे दक्षिण अफ्रीका की नंबर वन रैंकिंग महफूज रहेगी।

इससे पहले वह दो बार वन-डे शील्ड जीत चुका है। पहले 2008 में और फिर 2009 में। दक्षिण अफ्रीका यदि 4-1 से सीरीज जीतता है तो वह इंग्लैंड को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगा और उसे 75000 डॉलर मिलेंगे। इससे पहले वह टेस्ट चैंपियनशिप टेबल में शीर्ष रहकर प्रतिष्ठित गदा और 450000 डॉलर जीत चुका है।
विज्ञापन


दूसरी ओर पाकिस्तान यदि सारे मैच जीत लेता है तो वह छठवें से चौथे स्थान पर पहुंच जाएगा। उसके रेटिंग अंक 107 से 114 हो जाएंगे जबकि दक्षिण अफ्रीका के 10 रेटिंग अंक कम हो जाएंगे। पाकिस्तान के 3-2 से जीतने पर दोनों टीमों के 109 रेटिंग अंक होंगे लेकिन दशमलव के बाद की गिनती के आधार पर दक्षिण अफ्रीका आगे होगा।

छह जून से 23 जून तक इंग्लैंड और वेल्स में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में दक्षिण अफ्रीका को ग्रुप बी में वेस्ट इंडीज, पाकिस्तान और भारत के साथ रखा गया है। दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान का सामना 10 जून को बर्मिंघम में होगा। ग्रुप ए में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और मेजबान इंग्लैंड हैं। पहले मैच में छह जून को दक्षिण अफ्रीका का सामना कार्डिफ में भारत से होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें