फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद कोच गंभीर ने किया पिच का बचाव, गिल की फिटनेस पर भी दी जानकारी

Sun, 16 Nov 2025 04:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

गंभीर ने अपनी बात को सही साबित करने के लिए तेम्बा बावुमा और वाशिंगटन सुंदर की पारियों का जिक्र किया। बावुमा दूसरी पारी में 55 रन बनाकर नाबाद रहे थे, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 31 रन बनाए थे।
विज्ञापन
गौतम गंभीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद ईडन गार्डेंस की पिच का बचाव किया है। गंभीर का कहना है कि टीम ने ऐसे ही विकेट की मांग की थी। भारत को कोलकाता टेस्ट मैच में 30 रनों से हार का सामना करना पड़ा जिससे वह दो मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे हो गई है। ईडन गार्डेंस की पिच को लेकर काफी सवाल उठ रहे थे, लेकिन गंभीर ने आलोचनाओं को खारिज किया। 

विज्ञापन

124 रनों का लक्ष्य हासिल नहीं कर सका भारत
भारतीय टीम ने पहली पारी में 30 रनों की बढ़त ली थी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने गेंदबाजों के दम पर वापसी की और भारत को हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी 153 रन पर ऑलआउट हुई थी और उसने 123 रनों की बढ़त लेकर भारत के सामने 124 रनों का लक्ष्य रखा था। भारत की बल्लेबाजी दूसरी पारी में बेहद खराब रही और टीम दूसरे ही सत्र में 93 रन पर ऑलआउट हो गई।

गंभीर ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, यह पिच बिल्कुल वैसी ही थी जैसी हमने मांगी थी और हमें वही मिला। यहां के क्यूरेटर (सुजन मुखर्जी) बहुत सहयोगी रहे। मुझे लगता है कि यह एक ऐसी विकेट है जो आपकी मानसिक दृढ़ता का आकलन कर सकती है, क्योंकि अच्छे डिफेंस के साथ खेलने वालों ने रन बनाए हैं।
विज्ञापन

गंभीर ने बावुमा-सुंदर का दिया उदाहरण
गंभीर ने अपनी बात को सही साबित करने के लिए तेम्बा बावुमा और वाशिंगटन सुंदर की पारियों का जिक्र किया। बावुमा दूसरी पारी में 55 रन बनाकर नाबाद रहे थे, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 31 रन बनाए थे। गंभीर ने कहा, यह बिल्कुल वैसी ही पिच थी जिसका हमें इंतजार था। इसमें कोई भी कमी नहीं थी और न ही ऐसा था कि ये खेलने लायक नहीं है। अक्षर, बावुमा और वाशिंगटन ने रन बनाए। अगर आप कहते हैं कि यह टर्निंग विकेट है तो ज्यादातर विकेट तेज गेंदबाजों को लेने चाहिए थे। हम पहले दिन से ही स्पिनरों के लिए मददगार पिच की मांग करते हैं जिससे टॉस अहम न हो जाए। अगर हम टेस्ट जीत जाते, तो पिच के बारे में इतना सवाल या चर्चा नहीं होती। हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी परिस्थिति में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल की फिटनेस पर अपडेट देते हुए कोच ने कहा, वह निगरानी में हैं और फिजियो उन्हें लेकर आज फैसला ले सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें