फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup: 'मैं आपको टीम मैसेज कर दूंगा', सैमसन के चयन के सवाल पर सूर्यकुमार ने मजाकिया अंदाज में दिया जवाब

Tue, 09 Sep 2025 05:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

शुभमन गिल की टी20 टीम में वापसी के बाद से ही संजू सैमसन के लिए प्लेइंग-11 में जगह बनाना चुनौतीपूर्ण हो गया है क्योंकि गिल की अनुपस्थिति में वह ओपनिंग के लिए उतर रहे थे।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव एशिया कप शुरू होने से पहले कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कूल मूड में नजर आए। पत्रकार ने जब उनसे संजू सैमसन के चयन पर सवाल किया तो सूर्यकुमार ने अपने पत्ते नहीं खोले और मजाकिया अंदाज में कहा कि वह उन्हें पूरी टीम मैसेज करके बताएंगे। एशिया कप की शुरुआत मंगलवार से हो रही है, लेकिन भारत इसमें अपने अभियान की शुरुआत बुधवार को यूएई के खिलाफ होने वाले मैच से पहले करेगा। 
विज्ञापन

गिल की वापसी से सैमसन के लिए राह हुई मुश्किल 
शुभमन गिल की टी20 टीम में वापसी के बाद से ही संजू सैमसन के लिए प्लेइंग-11 में जगह बनाना चुनौतीपूर्ण हो गया है क्योंकि गिल की अनुपस्थिति में वह ओपनिंग के लिए उतर रहे थे। यह लगभग तय है कि गिल अभिषेक के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। ऐसे में सैमसन विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर मध्य क्रम में उतर सकते हैं, लेकिन इस स्थान के लिए उनकी प्रतिस्पर्धा जितेश शर्मा के साथ है। 

यह पूछने पर कि संजू सैमसन और जितेश शर्मा में से यूएई के खिलाफ मैच में किसे मौका मिलेगा? इस पर सूर्यकुमार ने अपने पत्ते नहीं खेले, लेकिन सैमसन पर सवाल करने वाले केरल के पत्रकार से मजाकिया अंदाज में कहा, मैं आपको पूरी टीम मैसेज कर दूंगा सर। वैसे हम उसका पूरा ध्यान रख रहे हैं। आप चिंता मत करो, हम बुधवार को सही फैसला लेंगे। 
विज्ञापन

टीम में बदलाव पर क्या बोले सूर्यकुमार?
भारतीय कप्तान से जब पूछा गया कि क्या वह टीम में बदलाव देखना चाहेंगे, उन्होंने हंसते हुए कहा, 'आप मुझे उकसाना क्यों चाह रहे हैं। जब आप किसी प्रारूप में खेलते हैं तो आपको यह जानना होता है कि तैयारी कितनी अच्छी है। बिना वजह प्रयोग की क्या जरूरत है। अगर हमें नतीजे मिल रहे हैं तो बदलाव क्यों करेंगे।' खिताब के प्रबल दावेदार होने के दबाव के बारे में पूछने पर सूर्यकुमार ने कहा, ऐसा किसने कहा कि हम प्रबल दावेदार हैं। मैने तो ऐसा नहीं सुना, लेकिन इस प्रारूप में खेलते हुए आपको पता होता है कि तैयारी कैसी है। अगर तैयारी अच्छी है तो आप आत्मविश्वास से भरे होते हैं। हम लंबे समय बाद एक टीम के रूप में टी20 खेल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें