फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट से पहले कप्तान शुभमन गिल ने की बल्लेबाजों से खास अपील, अधिक जिम्मेदारी से खेलने कहा

Tue, 01 Jul 2025 09:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

भारतीय टीम का मध्य क्रम पहले टेस्ट मैच में संघर्ष करता दिखा था और दोनों ही पारियों में भारत ने निचले क्रम के विकेट जल्दी गंवा दिए थे। गिल ने कहा कि वे इस समस्या को समझते हैं और पुछल्ले बल्लेबाजों की समस्या के बारे में शिकायत करने के बजाय चाहते हैं कि शीर्ष क्रम ही अधिक से अधिक रन बनाए।
विज्ञापन
शुभमन गिल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले विशेषज्ञ बल्लेबाजों से अधिक जिम्मेदारी से खेलने की अपील की है। भारतीय टीम का मध्य क्रम पहले टेस्ट मैच में संघर्ष करता दिखा था और दोनों ही पारियों में भारत ने निचले क्रम के विकेट जल्दी गंवा दिए थे। गिल ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी और स्वीकार किया कि निचले क्रम के बल्लेबाज रन नहीं बना पा रहे हैं। 
विज्ञापन

गिल ने कहा कि वे इस समस्या को समझते हैं और पुछल्ले बल्लेबाजों की समस्या के बारे में शिकायत करने के बजाय चाहते हैं कि शीर्ष क्रम ही अधिक से अधिक रन बनाए। गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, यह उन चीजों में से एक है जिसके बारे में हम हमेशा बात करते हैं, खासकर हमारी बल्लेबाजी की गहराई के बारे में। हमारा निचला क्रम कभी-कभी अन्य टीमों की तरह योगदान नहीं दे पाता है। लेकिन ऐसा कहने के बाद, आप दूसरी तरफ भी देख सकते हैं। मैं 147 रन पर बल्लेबाजी कर रहा था और जिस तरह से मैं आउट हुआ, शायद मैं ऋषभ पंत के साथ और 50 रनों की साझेदारी कर सकता था।

दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 में होंगे बदलाव? 
उन्होंने कहा, 'अगर आपको अच्छी गेंद मिलती है और आप आउट हो जाते हैं, तो यह ठीक है। लेकिन एक बार जब आप टिक जाते हैं और आपके बल्लेबाजी क्रम में वास्तव में उतनी गहराई नहीं होती है, तो शायद शीर्ष क्रम थोड़ी अधिक जिम्मेदारी ले सकता है।' पहले टेस्ट मैच में अधिकतर समय सुखद स्थिति में रहने के बावजूद भारत को हार का सामना करना पड़ा था। माना जा रहा है कि दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव कर सकती है। 
विज्ञापन

नीतीश को मौका मिलने की संभावना 
ऐसा संभव है कि तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के तौर पर शार्दुल ठाकुर की जगह नीतीश कुमार रेड्डी को मौका दिया जाए। शार्दुल पहले टेस्ट मैच में बल्लेबाजी में प्रभावित नहीं कर सके थे और उन्होंने ज्यादा गेंदबाजी भी नहीं की थी। नीतीश ने ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया था। अगर नीतीश को मौका मिलता है तो निचले क्रम में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें