फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CT 2025: रोहित ने रणजी मैच में अपनी उपलब्धता की पुष्टि की, खिलाड़ियों के घरेलू क्रिकेट में खेलने पर दिया बयान

Sat, 18 Jan 2025 04:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

रोहित ने मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के साथ मिलकर शनिवार को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जहां चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान किया गया।
विज्ञापन
अगरकर और रोहित शर्मा - फोटो : Screen Grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने स्पष्ट किया कि वह जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुंबई के अगले रणजी ट्रॉफी मुकाबले के लिए उपलब्ध होंगे, लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर के व्यस्त कार्यक्रम से स्टार खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलने के लिए समय निकालना मुश्किल है। रोहित ने कहा कि कोई भी खिलाड़ी घरेलू लाल गेंद के टूर्नामेंट को हल्के में नहीं लेता है। 
विज्ञापन

अगरकर के साथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस
रोहित ने मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के साथ मिलकर शनिवार को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जहां चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान किया गया। रोहित की अगुआई में 15 सदस्यीय टीम का चयन किया गया जो अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और फिर दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेगी। 

रणजी मैच में उपलब्धता को लेकर सकारात्मक जवाब दिया 
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोहित से जब रणजी ट्रॉफी मैच में उनकी उपलब्धता के बारे में पूछा गया तो रोहित ने सकारात्मक जवाब दिया। रोहित ने कहा, पिछले छह सात वर्षों से अगर आप हमारे कैलेंडर को देखें तो ऐसा कभी नहीं हुआ कि हम 45 दिनों तक घर  बैठे रहे हो। ऐसा तभी होता है जब आईपीएल खत्म होने के तुरंत बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं होता है। हमारा घरेलू सत्र अक्तूबर में शुरू होता है और मार्च तक चलता है। जो खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम के लिए सभी प्रारूप नहीं खेल रहे हैं और जब घरेलू क्रिकेट हो रहा है, तो वे इसमें खेल सकते हैं।

भारतीय कप्तान ने कहा, मैं अपनी बात करूं तो मैंने 2019 से नियमित रूप से टेस्ट क्रिकेट खेलना शुरू किया दिया है। ऐसे में आपको मुश्किल से ही समय मिलता है। जब आप नियमित रूप से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हैं, तो आपको तरोताजा होने के लिए समय की जरूरत होती है। ऐसा नहीं है कि कोई घरेलू क्रिकेट को हल्के में ले रहा है।
विज्ञापन

टेस्ट प्रारूप में खराब फॉर्म में चल रहे हैं रोहित 
37 साल के रोहित ने टेस्ट में अपनी पिछली 15 पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक बनाने के बावजूद इस प्रारूप से संन्यास लेने से इन्कार कर दिया था। रोहित ने मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई टीम के साथ अभ्यास किया था। रोहित हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बुरी तरह विफल रहे थे। वह तीन मैचों की पांच पारियों में सिर्फ 31 रन ही बना सके थे। खराब फॉर्म के कारण वह पांच मैचों की सीरीज के आखिरी टेस्ट को नहीं खेले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें